Move to Jagran APP

कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा आज से, पछवा दून में चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने की शुरुआत

Bharat Jodo Tiranga Yatra प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सोमवार शाम रुद्रप्रयाग पहुंचे। कांग्रेस की तिरंगा यात्रा विभिन्न जिलों से होती हुई 15 अगस्त को देहरादून में संपन्न होगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत चकराता से की।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 12:57 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 12:57 PM (IST)
कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा आज से, पछवा दून में चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने की शुरुआत
Bharat Jodo Tiranga Yatra : पछवा दून में चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने की शुरुआत

राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कमेटी की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा मंगलवार से रुद्रप्रयाग जिले के गुलाबराय मैदान से प्रारंभ हो गई। इस सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सोमवार शाम रुद्रप्रयाग पहुंचे। कांग्रेस की तिरंगा यात्रा विभिन्न जिलों से होती हुई 15 अगस्त को देहरादून में संपन्न होगी।

loksabha election banner

पछवा दून में भारत जोड़ो यात्रा शुरू

देहरादून जिले के पछवा दून और जौनसार बावर की विकासनगर चकराता सहसपुर विधानसभाओं में कांग्रेस ने भारत जोड़ो तिरंगा पदयात्रा शुरू कर दी। इस दौरान कांग्रेस की पदयात्रा में हुजूम उमड़ा।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत चकराता से की। विधान सभा चकराता से समाल्टा तक भारत जोडो तिरंगा पदयात्रा 21 किलोमीटर की होगी।

चकराता चिरमीरी, लाघापोखरी, पुरोडी, मांख्टी, ईच्छला, फटेऊ, पाटा, समाल्टा चालदा महाराज मंदिर तक पदयात्रा जायेगी। पदयात्रा में चकराता विधायक कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चले। विकास नगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात और सहसपुर विधानसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर्रेंद्र शर्मा पद यात्रा निकाल रहे हैं।

रुद्रप्रयाग से शुरू होने के बाद माहरा और बदरीनाथ विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी चमोली जिले में यात्रा निकालेंगे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी और उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि सभी जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और ब्लाक स्तर पर यह कार्यक्रम उमंग के साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालयों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्रों में विधायक व विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी पदयात्रा शुरू करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.