Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैबिनेट विस्तार का इंतजार खत्म! दिल्‍ली से आज लौटेंगे CM Pushkar Singh Dhami

    Updated: Thu, 27 Mar 2025 12:26 PM (IST)

    Uttarakhand Cabinet Expansion सीएम धामी आज दिल्ली से लौट रहे हैं और उनके साथ ही कैबिनेट विस्तार का इंतजार भी खत्म हो सकता है। उन्होंने केंद्रीय नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार और विभिन्न निगमों प्राधिकरणों और आयोगों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्य के रूप में दिए जाने वाले दायित्वों पर चर्चा की है। माना जा रहा है कि नवरात्र में मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व वितरण दोनों ही हो सकते हैं।

    Hero Image
    Uttarakhand Cabinet Expansion: उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी। जागरण आर्काइव

    राज्य ब्यूरो, जागरण देहरादून। Uttarakhand Cabinet Expansion: धामी मंत्रिमंडल में विस्तार और फेरबदल की चर्चा के बीच दिल्ली गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को भी दिल्ली में ही रहे।

    सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों व आयोगोंं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में दिए जाने वाले दायित्व के संबंध में उन्होंने केंद्रीय नेताओं से बातचीत की।

    गुरुवार को देहरादून लौटेंगे मुख्यमंत्री धामी

    ऐसे में इस संभावना को बल मिला है कि नवरात्र में मंत्रिमंडल विस्तार व दायित्व वितरण, दोनों ही होंगे। मुख्यमंत्री धामी गुरुवार को देहरादून लौटेंगे। इसके बाद ही इस सिलसिले में कोई तस्वीर साफ होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें - Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana पर बड़ा अपडेट, एक लाख किसानों की लगी लॉटरी

    मंत्रिमंडल में पांच मंत्री पद रिक्त

    धामी मंत्रिमंडल का आकार वर्तमान में सात रह गया है। मंत्रिमंडल में पांच मंत्री पद रिक्त चल रहे हैं। बदली परिस्थितियों में कामकाज के बोझ को देखते हुए मंत्रिमंडल में विस्तार आवश्यक हो गया है। साथ ही मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी संभव है।

    मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी। जागरण आर्काइव

    केंद्रीय नेतृत्व से होना है अंतिम दौर का विमर्श

    चर्चा है कि इस संबंध में पार्टी के प्रदेश संगठन के स्तर पर उनकी बातचीत हो चुकी है और केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम दौर का विमर्श होना शेष है।  इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को ओडिशा के दौरे से दिल्ली पहुंचे और बुधवार को भी वहीं रहे।

    यह भी पढ़ें - ग्लेशियरों की सेहत पर गंभीर खतरा, 30 सालों में घटी 36 फीसद बर्फ; 200 करोड़ की आबादी के लिए बुरी खबर

    इससे राजनीतिक गलियारों में हलचल है। जो संकेत मिल रहे हैं, वे इशारा कर रहे हैं कि नवरात्र में मंत्रिमंडल में रिक्त पदों पर पांच नए चेहरों को जगह मिल सकती है। यानी, पार्टी के पांच विधायकों की लाटरी लग सकती है।

    दायित्व वितरण को लेकर भी उठ रही मांग

    ही नहीं, विभिन्न आयोगों, निगमों व प्राधिकरणों में दायित्व भी दिए जाने हैं। दायित्व वितरण को लेकर भी पार्टी के बीच से मांग उठ रही है। असल में भाजपा अब वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुट गई है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्व वितरण को अहम माना जा रहा है।

    यह भी पढ़ें - तपने लगा मार्च, 29 डिग्री पहुंचा Nainital का पारा; इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार