विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के सीएम धामी ने युवाओं को रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड का संकल्प दोहराया

Published: Tue, 20 Oct 2026 08:53 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को रोजगार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

सीएम ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, यूसीसी लागू करने, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और चारधाम यात्रा की सफलताओं पर प्रकाश डाला।

सीएम ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, यूसीसी लागू करने, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और चारधाम यात्रा की सफलताओं पर प्रकाश डाला।

HighLights

  1. युवाओं को रोजगार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर।

  2. भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, सख्त नकल विरोधी कानून।

  3. भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, हेल्पलाइन 1064 जारी।

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उत्तराखंड को विकास के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

मंगलवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्धियों, महत्वपूर्ण निर्णयों और विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है।

पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। सरकार का संकल्प है कि युवाओं को उनकी मेहनत और योग्यता के आधार पर रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

यह महिला सशक्तीकरण और समान अधिकारों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए रोजगार, स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन से जुड़ी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन 1064

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1064 उपलब्ध है। शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सरकार की प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

चारधाम यात्रा में 59 लाख से अधिक श्रद्धालु

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा में 59 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। यह उत्तराखंड के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास को दर्शाता है। सरकार यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सड़क, स्वास्थ्य, यातायात और सुरक्षा सुविधाओं को बेहतर कर रही है। अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ें।