Move to Jagran APP

यूपी में कटे विधायकों के टिकट, उत्तराखंड भाजपा में भी बढ़ी बेचैनी, जानिए कितनों के कट सकते हैं टिकट

Uttarakhand Chunav 2022 उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Chunav 2022) में पार्टी की पहली सूची में जिस तरह लगभग 25 प्रतिशत विधायकों के टिकट काटे गए उसने उत्तराखंड के भाजपा विधायकों को बेचैन कर दिया है। जानिए कितने विधायकों के टिकट कटने तय माने जा रहे हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 10:14 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 10:14 AM (IST)
यूपी में कटे विधायकों के टिकट, उत्तराखंड भाजपा में भी बढ़ी बेचैनी, जानिए कितनों के कट सकते हैं टिकट
यूपी में कटे विधायकों के टिकट, उत्तराखंड भाजपा में भी बढ़ी बेचैनी।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav 2022 भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में शनिवार को सभी 70 सीटों के पैनल पर मुहर लगा दी गई। इस बीच उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Chunav 2022) में पार्टी की पहली सूची में जिस तरह लगभग 25 प्रतिशत विधायकों के टिकट काटे गए, उसने उत्तराखंड के भाजपा विधायकों को बेचैन कर दिया है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड में भी 10 से 15 विधायकों के टिकट कटने तय हैं। यह आंकड़ा भी चौथी विधानसभा में भाजपा के कुल विधायकों का लगभग 25 प्रतिशत ही बैठ रहा है।

loksabha election banner

भाजपा अपने प्रत्याशियों की परख के लिए पिछले कई महीनों से चरणबद्ध ढंग से राज्य में सर्वे करा रही है। पिछले साल अगस्त में जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड प्रवास पर आए थे, उस वक्त यह जानकारी सामने आई थी कि लगभग डेढ़ दर्जन विधायकों के टिकट पर तलवार चल सकती है। बाद में यह आंकड़ा दो दर्जन तक भी पहुंचा। इस सबके बीच भाजपा को परेशानी का सामना भी करना पड़ा क्योंकि कमजोर आंके गए विधायकों के सशक्त विकल्प पार्टी को नहीं मिल पा रहे हैं।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस स्थिति में पार्टी शायद ही इतनी संख्या में वर्तमान विधायकों के टिकट काटे, लेकिन इतना तय है कि 10 से 15 तक विधायक इस बार फिर से प्रत्याशी नहीं बनाए जाएंगे। यही कारण रहा कि प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक से पहले शुक्रवार को तमाम विधायक राजधानी देहरादून में सक्रिय नजर आए। वे मुख्यमंत्री और मंत्रियों से लेकर संगठन के पदाधिकारियों से इस संबंध में जानकारी लेने की कोशिश करते रहे।

शनिवार को भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, जिसमें लगभग 25 प्रतिशत विधायकों की सीट पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। इससे उत्तराखंड के भाजपा विधायक भी अब सशंकित दिखाई दे रहे हैं। खासकर, जिन्हें यह अंदेशा है कि इस बार उनका टिकट कट सकता है।

यह भी पढ़ें- जानिए उत्तराखंड भाजपा की कौन-कौन सी 25 सीटें हैं फंसी, 28 सीटों पर स्थिति साफ; इनके टिकट लगभग तय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.