विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड चुनाव 2022: केजरीवाल ने भरी हुंकार, बोले- शहीदों के परिजनों को मिलेंगे एक करोड़; पूर्व फौजियों को नौकरी

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Mon, 03 Jan 2022 08:14 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jan 2022 10:09 PM (IST)

Arvind Kejriwal Uttarakhand Visit दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद जवानों को भटकना नहीं पड़ेगा। ...और पढ़ें

केजरीवाल फिर उत्तराखंड दौरे पर, परेड मैदान में कर रहे जनसभा को संबोधित।
केजरीवाल फिर उत्तराखंड दौरे पर, परेड मैदान में कर रहे जनसभा को संबोधित।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Arvind Kejriwal Uttarakhand Visit आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में एक और बड़ी घोषणा कर गए। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर उन्होंने देश के लिए शहीद होने वाले उत्तराखंड के हर सैनिक, अद्र्धसैनिक व पुलिस के सिपाहियों के स्वजन को एक करोड़ की राशि देने का वादा किया। साथ ही उन्होंने सेना से कम उम्र में सेवानिवृत्त होकर आने वालों को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की। उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड के निवासियों को अयोध्या व अजमेर शरीफ समेत अन्य धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा कराने की घोषणा करते हुए जनता से आप को भी एक मौका देने की अपील की।

सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परेड मैदान में आयोजित नव परिर्वतन सभा को संबोधित करते हुए ये घोषणाएं की। अपने संबोधन में भाजपा व कांग्रेस को निशाने पर रखते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा व कांग्रेस ने बारी-बारी से 10-10 साल सत्ता संभाली है। बावजूद इसके दोनों ने उत्तराखंड के हित में कोई कदम नहीं उठाया। सेना के जवानों व पूर्व सैनिकों पर फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देशभक्तों की भूमि है। यहां हर परिवार से एक व्यक्ति सेना में है। जब कोई सैनिक शहीद हो जाता है तो उसे फिर कोई नहीं पूछता। ऐसे में सत्ता में आने पर आम आदमी पार्टी सीमा की सुरक्षा अथवा किसी अभियान में शहीद होने वाले सैनिकों, अद्र्धसैनिक व पुलिस के जवानों के स्वजन को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी।

केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में साढ़े 17 अथवा 18 साल की आयु में युवा फौज में भर्ती हो जाते हैं। 35 साल तक ये सेवानिवृत्त हो जाते हैं। इसके बाद इन्हें रोजगार तलाशने में काफी परेशानी होती है। आप यदि सत्ता में आएगी तो वह ऐसे सभी पूर्व सैनिकों को रोजगार देकर उत्तराखंड के नवनिर्माण में सहभागी बनाएगी। उन्होंने खुद को बाबा आंबेडकर का पुजारी बताते हुए कहा कि सभी गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के बाबा आंबेडकर के सपने को वह पूरा करेंगे। पुरानी घोषणाओं को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। जब सत्ता में बैठे नेताओं को 5000 हजार यूनिट बिजली मुफ्त दी जा सकती है, तो वह प्रदेश के हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का काम करेंगे। बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। जब तक नौकरी नहीं मिलती उन्हें 5000 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

Koo App

कल दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित, नवपरिवर्तन रैली में जनता को संबोधित करेंगे आपका देवभूमि उत्तराखंड में स्वागत है

View attached media content

- Colonel Ajay Kothiyal (@ColAjayKothiyal) 2 Jan 2022

आप के मुख्यमंत्री पद का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने कहा आप की गारंटी घोषणाओं से जनता की उम्मीदें बढ़ी हैं। बड़ी संख्या में लोग गारंटी कार्ड के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। आज हर जगह आप को जन समर्थन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- जानें- अब तक कौन सी चार गारंटी उत्तराखंड को दे चुके केजरीवाल, आज कर सकते हैं एक और बड़ी घोषणा