विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Cabinet : धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, पीएचडी करने वालों को हर महीने सरकार देगी 5 हजार- जानिए और क्या लिए गए अहम फैसले

Published: Mon, 11 Mar 2024 03:42 PM (IST)

Uttarakhand Cabinet Meeting पर्यटन विभाग के तहत होटल मैनेजमेंट की नियमावली को मंजूरी दी गयी है। काशीपुर में गढ़ी नेगी ...और पढ़ें

Uttarakhand Cabinet : धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, पीएचडी करने वालों को हर महीने मिलेंगे 5 हजार
Uttarakhand Cabinet : धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, पीएचडी करने वालों को हर महीने मिलेंगे 5 हजार

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद कई अहम फैसले लिए गए हैं। इन फैसलों में स्वास्थ्य विभाग के तहत अटल आयुष्मान योजना के तहत डायलिस में शतप्रतिशत प्रतिपूर्ती होगी। बता दें कि अब तक 50 प्रतशित पूर्ति होती थी।

630 करोड़ के प्रोजेक्ट को डॉलर एक्स्चेंज की मंजूरी

कैबिनेट मीटिंग में सेवायोजन विभाग के तहत 630 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को डॉलर एक्सचेंज को मंजूरी भी दी गई है। ऊर्जा विभाग के तहत लखवाड़ बांध योजना को लेकर कई बिंदुओं को मंजूरी दी गई है। वहीं उत्तरराखंड सेवा क्षेत्र के तहत जो उघोग लगते है,वह यूबीडीआई के तहत संचालित होंगी।

पीएचडी करने वालों को मिलेंगे 5 हजार  

पर्यटन विभाग के तहत होटल मैनेजमेंट की नियमावली को मंजूरी दी गयी है। काशीपुर में गढ़ी नेगी क्षेत्र नगर पंचायत का दिया गया दर्जा। उच्च शिक्षा विभाग के तहत जो छात्र पीएचडी करते है उन्हें किसी मद से छात्रवृति नही मिलती है उन्हें 5 हजार रुपये महीने सरकार देगी। वहीं शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भर्ती के मानक को प्राथमिक शिक्षक के लिए बदल गया। अब बीएड की जगह डीएलएड ही मान्य होगा। हैली दर्शन के लिए कैलाश क्षेत्र में मंजूरी दी गई है। वहीं हर्रवाला में कैंसर अस्पताल और हरिद्वार मातृ शिशु अस्पतला को पीपीपी मोड पर चलाने को मंजूरी दी गई है।