Uttarakhand By Election 2024 Result: उत्तराखंड की दोनों सीटों पर भाजपा को झटका, बदरीनाथ और मंगलौर में कांग्रेस जीती; जश्न का दौर जारी
Uttarakhand Bypoll Results 2024 Live उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को हो गया है। शनिवार सुबह आठ बजे से हरिद्वार जिले की मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा में मतगणना शुरू हुई। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं मंगलौर के कुछ बूथों पर भाजपा ने रिकाउंटिंग की मांग की है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand By Election 2024 Result: उत्तराखंड में दो विधानसीटों पर हुए उपचुनाव के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज शनिवार को हो गया है। बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
बदरीनाथ से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला तो मंगलौर से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन विजयी हुए हैं। हालांकि भाजपा यहां कुछ बूथों पर रिकाउंटिंग की मांग कर रही है।
बता दें कि विगत 10 जुलाई को मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा सीट समेत कुल दो सीटों पर उपचुनाव हुआ। चुनाव परिणाम के लिए आज यानी 13 जुलाई को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई।
Uttarakhand By Election 2024 Result Live Update:
- जीत दर्ज करने के बाद काजी निजामुद्दीन ने कहा कि मंगलौर में लठतंत्र कायम करने की कोशिश की गई, लेकिन लोकतंत्र के आगे लठतंत्र हार गया। उन्होंने मंगलौर की जनता का आभार व्यक्त भी किया है। अभी काजी निजामुद्दीन को सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया, लेकिन उनके समर्थकों में भारी उत्साह है।
- भड़ाना के मतगणना स्थल से जाने के बाद हरिद्वार की मंगलौर विधानसभा से कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन की 449 वोटों से जीत का जश्न मानना आरंभ कर दिया है।
- दस राउंड की मतगणना में कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को 31710 वोट मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को 31261 वोट मिले। बसपा के उबेदुर्रहमान को कुल 19552 वोट मिले।
- भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना मतगणना स्थल से रवाना हुए। बताया गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल के पुन: मतगणना करने से इनकार करने के बाद वह रवाना हुए।
14वें चरण के मतगणना परिणाम
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी - 1355
लखपत बुटोला- कांग्रेस- 2232
हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 38
नवल खाली-निर्दलीय - 109
नोटा - 54
कुल वोट - 3788
- जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभी मंगलौर सीट पर कांग्रेस की जीत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। भाजपा रिकाउंटिंग की मांग कर रही है। पहले सहायक जिला सूचना अधिकारी ने यह जानकारी दी थी कि दसवें राउंड की समाप्ति के बाद कांग्रेस प्रत्याशी 449 मतों से जीत गए हैं। भाजपा बूथ 135, 134, 122, 123 पर गिनती दोबारा किए जाने की मांग कर रही है।
- चमोली में कांग्रेसी नारेबाजी कर रहे हैं। यहां जीत का जश्न शुरू हो चुका है। कांग्रेस की बढ़त पर मतगणना स्थल में कांग्रेसी नारेबाजी कर रहे हैं।
- बदरीनाथ सीट पर पोस्टल बैलेट की मतगणना का परिणाम जारी। कांग्रेस के लखपत बुटोला कुल 4325 मतों से आगे चल रहे हैं।
राजेंद्र भंडारी-बीजेपी - 336
लखपत बुटोला-कांग्रेस- 465
हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 09
नवल खाली-निर्दलीय- 27
नोटा - 10
कुल वोट -847
- बदरीनाथ सीट पर 13वें चरण के मतगणना परिणाम जारी। कांग्रेस के लखपत बुटोला 4196 मतों से आगे चल रहे हैं।
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी - 1296
लखपत बुटोला- कांग्रेस- 1850
हिम्मत सिंह-सैसपार्टी- 35
नवल खाली-निर्दलीय- 53
नोटा - 38
कुल वोट -3272
- बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव की 12वें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के लखपत बुटोला 3642 मतों से आगे चल रहे हैं।
12वें चरण के मतगणना परिणाम
राजेंद्र भंडारी-बीजेपी- 1380
लखपत बुटोला-कांग्रेस- 1615
हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 30
नवल खाली-निर्दलीय- 314
नोटा - 51
कुल वोट -3390
- बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव की 11वें चरण की मतगणना पूरी। 11वें चरण के बाद कांग्रेस के लखपत बुटोला 3407 मतों से आगे चल रहे हैं।
11वें चरण के मतगणना परिणाम
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी - 1537
लखपत बुटोला- कांग्रेस- 1573
हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 37
नवल खाली-निर्दलीय - 345
नोटा - 56
कुल वोट -3548
- मंगलौर की दसवें व अंतिम की मतगणना पूरी हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी करतार सिंह भड़ाना से 449 वोट से जीत गए हैं।
काजी निजामुद्दीन कांग्रेस को कुल वोट -32710
मोंटी बीएसपी को कुल वोट -19552
करतार सिंह भड़ाना बीजेपी को कुल वोट -31261
- मंगलौर उपचुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा से पहले कांग्रेस समर्थकों ने जीत का जश्न मनाना शुरू किया। हालांकि दसवें राउंड की गणना के आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं। बावजूद इसके कांग्रेस समर्थक 600 वोट से अपने प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन की जीत का दावा कर जश्न मनाने लगे हैं।
उधर भाजपा समर्थकों का कहना है कि इस राउंड में भाजपा इतिहास बदल देगी।
करतार सिंह भड़ाना बीजेपी को कुल वोट -30080
काजी निजामुद्दीन कांग्रेस को कुल वोट -30173
मोंटी बीएसपी को कुल वोट - 18664
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी - 1504
लखपत बुटोला- कांग्रेस- 1460
हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 38
नवल खाली-निर्दलीय- 73
नोटा - 44
कुल वोट -3119
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी - 1698
लखपत बुटोला- कांग्रेस- 1717
हिम्मत सिंह-सै स पार्टी- 20
नवल खाली-निर्दलीय - 43
नोटा - 42
कुल वोट -3520
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी - 1648
लखपत बुटोला- कांग्रेस- 2537
हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 35
नवल खाली-निर्दलीय- 133
नोटा - 58
कुल वोट -4411
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी - 1745
लखपत बुटोला- कांग्रेस- 2317
हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 35
नवल खाली-निर्दलीय- 73
नोटा - 76
कुल वोट -4246
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी - 2023
लखपत बुटोला- कांग्रेस- 2281
हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 156
नवल खाली-निर्दलीय- 461
नोटा - 290
कुल वोट - 4527
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी - 1066
लखपत बुटोला- कांग्रेस- 1582
हिम्मत सिंह- सैस पार्टी- 27
नवल खाली- निर्दलीय- 36
नोटा - 80
कुल वोट -2791
कांग्रेस उम्मीदवार 7385 वोटों से आगे।
काजी निजामुद्दीन को मिले कुल 21150 वोट।
बसपा को मिले 13765 वोट।
भाजपा के करतार भड़ाना को अभी तक 9775 वोट मिले।
कुल 10 राउंड होने हैं।
- मंंगलौर विस सीट पर चौथे राउंड कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन आगे चल रहे हैं।
- बदरीनाथ उपचुनाव मतगणना के चौथे चरण में भी कांग्रेस ने बढ़त बनाई है।
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी - 1552
लखपत बुटोला- कांग्रेस- 1750
हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 27
नवल खाली-निर्दलीय- 119
नोटा - 70
कुल वोट -3518
- बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। तीसरे चरण के मतगणना परिणाम इस प्रकार हैं।
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी - 1060
लखपत बुटोला- कांग्रेस- 1358
हिम्मत सिंह- सैस पार्टी- 24
नवल खाली- निर्दलीय- 63
नोटा - 27
कुल वोट -2532
- मंगलौर दूसरा राउंड में कांग्रेस आगे चल रही है।
काजी निजामुद्दीन कांग्रेस-4377
मोंटी बीएसपी-2948
करतार सिंह भड़ाना बीजेपी -925
- बदरीनाथ सीट पर तीसरे चरण में भी कांग्रेस आगे चल रही है।
- बदरीनाथ सीट पर द्वितीय चरण में भी कांग्रेस आगे चल रही है।
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी -1724
लखपत बुटोला- कांग्रेस- 2194
हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 40
नवल खाली-निर्दलीय - 133
नोटा - 54
कुल वोट - 4145
दूसरे चरण के बाद लखपत बुटोला 665 मतों से आगे चल रहे है।
- मंगलौर विधानसभा उपचुनाव मतगणना के पहले राउंड में कांग्रेस आगे चल रही है।
काजी निजामुद्दीन- कांग्रेस -4613
करतार सिंह भड़ाना -भाजपा -454
उबेदुर रहमान- बसपा- 4442
- मतगणना के पहले राउंड में बदरीनाथ सीट से कांग्रेस ने बढ़त बनाई है।
राजेंद्र भंडारी- बीजेपी -1726
लखपत बुटोला- कांग्रेस-1921
हिम्मत सिंह-सैस पार्टी- 38
नवल खाली-निर्दलीय - 110
नोटा - 59
कुल वोट -3854
पहले चरण में लखपत बुटोला 195 मतों से आगे चल रहे हैं।
- शनिवार सुबह आठ बजे से हरिद्वार जिले की मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा में मतगणना शुरू हुई।
दोनों सीट पर इतने प्रतिशत हुआ था मतदान
मंगलौर सीट पर 68.24 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, बदरीनाथ विधानसभा सीट पर 51.43 प्रतिशत मतदान हुआ है। मंगलौर और चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। क्योंकि इन सीटों पर कांग्रेस, बसपा और बीजेपी तीनों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।