सीएम धामी का एलान, भाजपा की पदयात्रा खोलेगी कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' की पोल... जारी किया शेड्यूल
भाजपा उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक पदयात्रा निकालेगी, जिसका उद्देश्य कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' की पोल खोलना ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे यह जानकारी दी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। 22 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक भाजपा उत्तराखंड में यात्रा निकालेगी। 31 अक्टूबर को श्रीनगर में बड़े स्तर पर पद यात्रा होगी। दो नवम्बर को देहरादून में विशाल यात्रा होगी, जिसमें 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। 3 नवम्बर को रुद्रपुर में यात्रा होगी।
इसके बाद सभी 13 जिलों में पदयात्रा होगी। भाजपा की यह पदयात्रा गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे प्रदेश में कांग्रेस की न्याय यात्रा की पोल खोलेगी।
पूरे प्रदेश में यात्रा निकालेगी भाजपा
सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस की हार तो कई साल से हो रही है। ज्ञानेश कुमार तो अभी दो साल से आये हैं। लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान होना चाहिये। संविधान को हाथ में लेकर चलना आसान है उसका पालन करना कठिन है।
मेरे सपनों का उत्तराखंड कैसा हो इस पर युवाओं से निबंध मांगे थे। इतने शानदार निबंध युवाओं ने लिखे कि मैं पढ़कर अभिभूत हूं। सीएम युवा किसी गलत दिशा में जाने वाले नहीं हैं। ये युवा ही देश बदलेंगे। दिल्ली में कुछ लोगों ने युवाओं को हथियार बनाया।
कांग्रेसी दशहरा, दीपावली, नवरात्र, तब ये लोग विरोध कर रहे हैं। व्यापारियों को कांग्रेसी चोट पहुंचा रहे हैं। रोटी को रोककर लड़ाई कैसे लड़ी जा सकती है। एनएसए अजीत डोभाल को गली का गुंडा कहना कांग्रेस की सोच है। राज्य के लोग उनको माफ नहीं करेंगे।
जुमे की छुट्टी कर देते थे, दीपक को पहले कभी याद नहीं करते थे जैसे ही मोहम्मद बने उनको गले लगा लिया। हमने 13 हजार एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त किया। कभी कांग्रेस ने नहीं सराहा। सीएम बोले, न्याय यात्रा निकालने से पहले कांग्रेसियों को खुद पहले न्याय की जरूरत है।
22 साल तक कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू साथ रहे। अब तक आरोप क्यों नहों लगे? अब कानून अपना काम कर रहा है। कानून से तय होगा। किसी के कहने से तय नहीं होगा कि कौन सी ऑडियो असली कौन सी नकली। कानून दूध का दूध पानी का पानी करेगा।
