Move to Jagran APP

JP Nadda: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियों में जुटी प्रदेश भाजपा

JP Nadda भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चार दिसंबर से शुरू हो रहे उत्तराखंड दौरे के मद्देनजर प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई है। इस कड़ी में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 08:45 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 08:45 AM (IST)
JP Nadda: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियों में जुटी प्रदेश भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे के मद्देनजर प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: JP Nadda भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चार दिसंबर से शुरू हो रहे उत्तराखंड दौरे के मद्देनजर प्रदेश भाजपा तैयारियों में जुट गई है। इस कड़ी में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही तीनों प्रदेश महामंत्रियों ने मुख्य बैठक स्थल बीजापुर अतिथि गृह का निरीक्षण किया।

loksabha election banner

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, कार्यक्रम संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बीजापुर अतिथि गृह के निरीक्षण के दौरान तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इस मौके पर अतिथि गृह में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित कार्यक्रम स्थलों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बताया गया कि बीजापुर अतिथि गृह में मीडिया स्थल भी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रवक्ता विनय गोयल व विनोद सुयाल, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट प्रदेश मंत्री आदित्य कुमार आदि मौजूद थे।

हरिद्वार में गंगा आरती में होंगे शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का चार दिसंबर को हरिद्वार में संतों से मुलाकात का कार्यक्रम तय हो गया है। वह शाम को गंगा आरती में भी शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा चार दिसंबर को दोपहर पौने एक बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग से हरिद्वार रवाना होंगे। दोपहर बाद डेढ़ बजे वह शांतिकुंज में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अपराहन तीन बजे वह निरंजनी अखाड़ा जाएंगे और वहां अखाड़ा परिषद व संतो के साथ बैठक में भाग लेंगे। शाम को हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार जौलीग्रांट में स्वागत के बाद नड्डा का हरिद्वार पहुंचने तक जगह-जगह कार्यकर्त्‍ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। कोविड के नियमों को ध्यान रखते हुए मानव श्रृंखला भी बनाई जाएगी।

एक मंच पर होंगे राष्ट्रीय व बूथ अध्यक्ष

भाजपा अध्यक्ष नड्डा के उत्तराखंड दौरे के दरम्यान कार्यकर्ता उन्मुख कार्यक्रम भी रखा गया है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष और बूथ व मंडल इकाइयों के अध्यक्ष एक मंच पर रहेंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे में कार्यकर्त्‍ता सम्मान से जुड़ी दो बैठकें भी होंगी। इनमें एक बूथ समिति की होगी, जो छह दिसंबर को प्रेमनगर कांवली मंडल के बूथ के अंतर्गत सामुदायिक मिलन केंद्र शास्त्रीनगर कांवली में दोपहर दो बजे से होगी। इससे पहले अंबेडकरनगर मंडल की बैठक पांच दिसंबर को हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में दोपहर बाद साढ़े तीन बजे होगी।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Assembly Winter Session 2020: उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर से संभावित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.