विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव: निर्वाचन आयोग ने तेज की तैयारी, कल से ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:46 AM (IST)

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की तैयारी में निर्वाचन आयोग जुट गया है। 23 अक्टूबर से ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच शुरू ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता और कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने सभी जिलों को 23 अक्टूबर से मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (फर्स्ट लेवल चेकिंग) शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

इस प्रक्रिया में मशीनों की तकनीकी जांच के साथ उनमें वोट डालकर भी परीक्षण किया जाएगा। जांच में मशीनों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही अतिरिक्त ईवीएम की आवश्यकता का आकलन किया जाएगा।

प्रदेश में अगले वर्ष जनवरी में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने की उम्मीद है। ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय चुनावों की तैयारी में जुट गया है। इसके तहत ईवीएम की उपलब्धता और उनकी उपयोगिता पर काम शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत ईवीएम से की जा रही है। इसके तहत मशीन की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपैट की जांच की जाएगी।

आयोग के पास वर्तमान में प्रत्येक की 22 हजार से अधिक यूनिट हैं। शुरुआत में इन सभी की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जाएगी। इसमें इनकी तकनीकी स्थिति, विभिन्न इकाइयों के संचालन और मतदान प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं को परखा जाएगा। मशीनों में वोट डालकर यह भी जांचा जाएगा कि मतदान के दौरान दर्ज किए गए मतों की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप काम कर रही है या नहीं। इसके बाद खराब यूनिटों को अलग कर दिया जाएगा। नियमानुसार आयोग के पास कुल मतदान केंद्रों की संख्या से 130 प्रतिशत अधिक ठीक यूनिट होनी चाहिए।

प्रदेश में इस समय 12,543 मतदान केंद्र हैं। ऐसे में आयोग के पास न्यूनतम 16 हजार से अधिक यूनिट होनी चाहिए। जांच में यदि उपलब्ध मशीनों में से अधिसंख्य सही पाई जाती हैं, तो आयोग मौजूदा संसाधनों के आधार पर आगे की तैयारी करेगा। वहीं, 16 हजार से कम यूनिट सही पाए जाने की स्थिति में अतिरिक्त ईवीएम की मांग की जाएगी।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास का कहना है कि चुनावी तैयारियों के दृष्टिगत प्रथम चरण में ईवीएम मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज, बिहार से पहुंचीं 12 हजार नई ईवीएम