VIDEO: देवभूमि संकल्प यात्रा को सड़क पर उतरे केजरीवाल, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़; तस्वीरों में शक्ति प्रदर्शन
Uttarakhand Assembly Election चुनावी साल में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर उत्तराखंड के दौरे पर हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वह सीधा बीजापुर गेस्ट हाउस जाएंगे।
जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Assembly Election आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कार्यकर्त्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से वह सीधा बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके बाद केजरीवाल और कर्नल(सेवानिवृत्त) कर्नल अजय कोठियाल ने घंटाघर स्थित इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। केजरीवाल दून में घंटाघर से दिलाराम चौक तक देवभूमि संकल्प यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उमड़े।
देवभूमि संकल्प यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुँचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। उत्तराखंड पहुँचने पर हुआ जोरदार स्वागत। कार्यकर्ताओं से सीधी बात करेंगे केजरीवाल।@JagranNews @AamAadmiParty @ArvindKejriwal pic.twitter.com/FmX4yA1yEW
— amit singh (@Join_AmitSingh) August 17, 2021
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में आम आदमी पार्टी भी राज्य की जनता का दिल जीतने की जुगत में लगी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल यहां का दौरा कर आम जन को साधने में जुटे हुए हैं। इसी के तहत वे एक दिवसीय दौरे पर दून पहुंचे।
(आम आदमी पार्टी की देवभूमि संकल्प यात्रा, सीएम अरविंद केजरीवाल उतरे सड़क पर )
केजरीवाल मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे बीजापुर गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात की, जिसके बाद वे सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार पहुंचे, जहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां से वे घंटाघर पर इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे। उनके साथ कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल भी मौजूद रहे।
(रोड शो में बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता मौजूद )
इसके बाद घंटाघर से दिलाराम चौक तक अरविंद केजरीवाल का रोड शो चला, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सड़क पर जहां तक नजर दौड़ाई जा रही है, सड़क पर जहां नजर दौड़ाओ बस आप कार्यकर्ता नजर आ रहे थे।
आपको बता दें कि इससे पहले केजरीवाल ने अपने देवभूमि दौरे को लेकर ट्विटर पर जानकारी दी थी। साथ ही लिखा था कि वे राज्य के लिए कई अहम घोषणाएं भी करेंगे। इसी के तहत उन्होंने उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की भी घोषणा की।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय राज्यमंत्री भट्ट बोले, अफगानिस्तान में सभी भारतीय सुरक्षित; घटनाक्रम नजर बनाए हुए है केंद्र