Move to Jagran APP

यमुना नदी में गिरा यूटिलिटी वाहन, आठ लोग लापता; चालक अस्पताल में भर्ती

एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में आठ लोग लापता हैं जबकि चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 08:21 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 08:21 PM (IST)
यमुना नदी में गिरा यूटिलिटी वाहन, आठ लोग लापता; चालक अस्पताल में भर्ती
यमुना नदी में गिरा यूटिलिटी वाहन, आठ लोग लापता; चालक अस्पताल में भर्ती

विकासनगर, जेएनएन। विकासनगर क्षेत्र में यूटिलिटी वाहन यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में आठ यात्री नदी में समा गए, जबकि चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में चालक समेत कुल नौ यात्री सवार थे। 

loksabha election banner

दरअसल, एक यूटिलिटी वाहन सोमवार को सवारियों को लेकर विकासनगर से लावडी(लाखामंडल) जा रहा था। कालसी के समीप जूडो क्षेत्र में वाहन यमुना नदी में जा गिरा। हादसे में चालक तो वाहन से कूद गया, लेकिन उसमें सवार अन्य आठ यात्री नहीं बाहर नहीं निकल पाए और नदी में समा गए। 

मौके पर पहुंचे एसडीएम और कालसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल चालक को विकासनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वाहन से कूदते वक्त चालक के सिर में गंभीर चोट लग गई है और वो कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। वहीं, यमुना में लापता हुए लोगों का पता लगाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: कोटद्वार में नदी में गिरा वाहन, दो लोगों की मौत; एक घायल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.