विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून में उरेडा की प्रोजेक्ट मैनेजर की खुदकुशी: पति पीयूष सिंह गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का आरोप

Published: Wed, 08 Apr 2026 12:37 AM (IST)

देहरादून में उरेडा की प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश्वरी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में उनके पति पीयूष सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

वसंत विहार थाना पुलिस की गिरफ्त में पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने वाला आरोपित। पुलिस

वसंत विहार थाना पुलिस की गिरफ्त में पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने वाला आरोपित। पुलिस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उरेडा में प्रोजेक्ट मैनेजर पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने वाले आरोपित पति पीयूष सिंह, निवासी आशीर्वाद एन्क्लेव, वसंत विहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित आरबीआइ में लिपिक पद पर कार्यरत है।

इसके बावजूद पत्नी से दहेज के लिए मारपीट करता था। घटना में नामजद अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है।

आइडीपीएल निवासी शकुंतला ने वसंत विहार थाने में तहरीर दी थी कि उनकी छोटी बहन राजेश्वरी का विवाह सात दिसंबर 2022 को पीयूष सिंह, निवासी आशीर्वाद एन्क्लेव वसंत विहार के साथ हुआ था।

विवाह के बाद से ही उसका पति पीयूष सिंह, सास आशा रानी, जेठ सत्यप्रिया सिंह, जेठानी अंकिता एवं जेठ का बेटा दैविक लगातार राजेश्वरी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

राजेश्वरी का पति उसे पीटता भी था और शादी के बाद उसके गहने, शैक्षिक अभिलेख, बच्चों को उपहार में मिले कीमती गहने आदि अपने कब्जे में रख लिए।

आरोपित पीयूष बार-बार भाई सत्यप्रिया सिंह और सास आशा रानी के कहने पर उसको तलाक देने की धमकी देता था, जिस कारण राजेश्वरी परेशान रहती थी।

पीयूष ने राजेश्वरी व उसके बच्चों को कई बार जान से मारने की धमकी दी। चार अप्रैल की रात को आरोपितों ने राजेश्वरी के साथ मारपीट की और घर से निकालने की धमकी दी।

तंग आकर राजेश्वरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पांच अप्रैल की सुबह ससुरालियों ने उन्हें फोन कर बताया कि राजेश्वरी ने पंखे से लटककर जान दे दी है।

सीओ सिटी स्वपनिल मुयाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में उरेडा की प्रोजेक्ट मैनेजर ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पति समेत 5 पर हत्या का मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें- 21 साल पुराने हत्याकांड में फर्रुखाबाद के गैंग्स्टर अनुपम दुबे की होगी पेशी, रिमांड पर लाएगी मैनपुरी पुलिस