Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • dehradun-city
LIVE BLOG

Uttarakhand UCC Bill : यूसीसी विधेयक हुआ पेश, शादी और तलाक से लेकर बदल जाएंगे नियम; राजनेता दे रहे ये प्रतिक्रिया

Uttarakhand Vidhan Sabha: विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज सरकार समान नागरिक संहिता से संबंधित विधेयक सदन पेश हो गया है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में यूसीसी विधेयक को पेश कर दिया। इस दौरान सदन में जय श्री राम के नारे लगे।

By Swati SinghTue, 06 Feb 2024 03:28 PM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, देहरादून। Uttarakhand UCC Bill विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज सरकार समान नागरिक संहिता (Uniform Civil code) से संबंधित विधेयक सदन में पेश कर दिया गया।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारतीय संविधान की एक प्रति के साथ देहरादून स्थित अपने आवास से रवाना हुए थे। उन्होंने सदन की कार्यवाही के दौरान यूसीसी विधेयक पेश किया।

विधानसभा सत्र की पल-पल की अपडेट मिलेगी यहां...

6 Feb 20243:21:01 PM
Uttarakhand UCC Bill Live: यूसीसी बिल का केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने किया स्वागत

Uttarakhand UCC: उत्तराखंड विधानसभा में पेश यूसीसी बिल पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं इसका स्वागत करती हूं। मुझे लगता है कि देश की हर महिला इसका स्वागत करेगी।

#WATCH | On the UCC bill tabled in Uttarakhand Assembly, Union Minister Meenakashi Lekhi says, "I welcome it. I think every woman in the country will welcome it..." pic.twitter.com/scipN25VWd

— ANI (@ANI) February 6, 2024
6 Feb 20242:53:25 PM
Uttarakhand UCC Bill Live: पश्चिम बंगाल में लागू नहीं करेंगे यूसीसी: सौगत रॉय

उत्तराखंड में यूसीसी विधेयक पेश करने पर राजनीति के दिग्गज चेहरे इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि हम यूसीसी लागू करने के पक्ष में नहीं हैं। वे इसे बीजेपी शासित राज्यों में लागू कर सकते हैं, हम इसे पश्चिम बंगाल में लागू नहीं करेंगे।

#WATCH | TMC MP Saugata Roy says, "We are not in favour of implementation of UCC. They can implement it in BJP-ruled states, we will not implement it in West Bengal." pic.twitter.com/NRJgut1whH

— ANI (@ANI) February 6, 2024
6 Feb 20242:36:41 PM
Uttarakhand UCC Bill Live: महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है UCC विधेयक: हेमा मालिनी

दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुए UCC बिल पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ये जो पास हुआ है बिल ये सभी महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है। इससे सभी वर्ग की महिलाओं को लाभ मिलेगा। मुझे गर्व है कि हमारी सरकार ने ये किया।

#WATCH दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुए UCC बिल पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "ये जो पास हुआ है बिल ये सभी महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है। इससे सभी वर्ग की महिलाओं को लाभ मिलेगा। मुझे गर्व है कि हमारी सरकार ने ये किया.." pic.twitter.com/dpxRRVsvfR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 6, 2024
6 Feb 20242:07:12 PM
Uttarakhand UCC Bill Live

दोपहर 2 बजे के बाद विधानसभा की कार्यवाही फिर से हुई शुरू। समान नागरिक संहिता विधेयक पर सदन में चर्चा शुरू।

6 Feb 20241:54:36 PM
अगर राज्य सरकार को लगता है तो यूसीसी को लागू करना चाहिए: सुकांत मजूमदार

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी बिल पर बीजेपी सांसद डॉ. सुकांत मजूमदार का कहना है कि अगर राज्य सरकार को लगता है कि इसे (यूसीसी) लागू करने की जरूरत है तो इसे लाना चाहिए।

#WATCH | On the UCC bill in Uttarakhand Assembly, BJP MP Dr. Sukanta Majumdar says, "If the state government feels that it (UCC) needs to be implemented, then it should be brought." pic.twitter.com/xgpInBsGbh

— ANI (@ANI) February 6, 2024
6 Feb 20241:02:09 PM
उत्तराखंड में यूसीसी व‍िधेयक को लेकर क्‍या बोले सपा सांसद एसटी हसन?

समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पर समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन का कहना है, अगर कोई कानून बनाया जाता है जो कुरान के सिद्धांतों के खिलाफ है, तो हम उससे सहमत नहीं होंगे... वे कब तक वोटों का ध्रुवीकरण करते रहेंगे, लोग अब इससे तंग आ चुके हैं।”

6 Feb 202412:43:44 PM
Uttarakhand UCC Bill Live: एआईयूडीएफ विधायक ने यूसीसी बिल का किया विरोध

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में पेश किए गए यूसीसी बिल पर एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि उनका उद्देश्य क्या है क्योंकि अगर वे यूसीसी लागू करने जा रहे हैं तो उत्तराखंड सरकार ने आदिवासियों, दलितों को इस अधिनियम से छूट क्यों दी? हम यूसीसी बिल का विरोध करते हैं।

#WATCH | Guwahati: On the UCC bill tabled in Uttarakhand Assembly, AIUDF MLA Aminul Islam says "I cant understand what is their purpose because if they are going to implement UCC then why the Uttarakhand govt exempted the Adivasis, Dalits from this Act? If Adivasis and Dalits… pic.twitter.com/ui4vAM6TWi

— ANI (@ANI) February 6, 2024
6 Feb 202412:20:53 PM
Uttarakhand UCC Bill Live: सीएम धामी ने शेयर की वीडियो

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विधेयक पेश करने का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि विधानसभा में ऐतिहासिक "समान नागरिक संहिता विधेयक" पेश किया।

विधानसभा में ऐतिहासिक "समान नागरिक संहिता विधेयक" पेश किया। #UCCInUttarakhand pic.twitter.com/uJS1abmeo7

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 6, 2024
6 Feb 202411:57:18 AM
Uttarakhand UCC Bill Live: यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण: शिव अरोड़ा

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में पेश किए गए यूसीसी बिल पर उत्तराखंड बीजेपी विधायक शिव अरोड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण है... यूसीसी से बड़ी खुशी क्या हो सकती है? यह लोगों को समान अधिकार देता है। सीएम धामी ने आज इसे पेश किया।

#WATCH | On the UCC bill tabled in the Uttarakhand Assembly, Uttarakhand BJP MLA Shiv Arora says, "This is a historic moment for us... What can be a greater happiness than UCC? It gives equal rights to the people. CM Dhami introduced it today..." pic.twitter.com/79PW5t1bBG

— ANI (@ANI) February 6, 2024
6 Feb 202411:34:59 AM
Uttarakhand UCC Bill Live: सीएम धामी ने पेश किया UCC विधेयक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश किया।

#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami tables the Uniform Civil Code Uttarakhand 2024 Bill in State Assembly, in Dehradun. pic.twitter.com/B1LRzfoC09

— ANI (@ANI) February 6, 2024
6 Feb 202411:31:52 AM
Uttarakhand UCC Bill Live: सदन में लगे जय श्री राम के नारे

देहरादून। सीएम धामी द्वारा राज्य विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश करने के बाद राज्य विधानसभा के अंदर विधायकों द्वारा "वंदे मातरम और जय श्री राम" के नारे लगाए गए।

#WATCH | "Vande Mataram and Jai Shri Ram" slogans raised by MLAs inside State Assembly after CM Dhami tabled the Uniform Civil Code Uttarakhand 2024 Bill in State Assembly, in Dehradun. pic.twitter.com/0R7ka2pYJD

— ANI (@ANI) February 6, 2024
6 Feb 202411:30:54 AM
Uttarakhand UCC Bill Live: 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई सदन की कार्यवाही

 देहरादून। सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

6 Feb 202411:20:39 AM
Uttarakhand UCC Bill Live: समान नागरिक संहिता के प्रमुख बिंदु

1- तलाक के लिए सभी धर्मों का एक कानून होगा ।

2-तलाक के बाद भरण पोषण का नियम एक होगा ।

3-गोद लेने के लिए सभी धर्मों का एक कानून होगा ।

4-संपत्ति बटवारे में लड़की का समान हक सभी धर्मों में लागू होगा ।

5-अन्य धर्म या जाति में विवाह करने पर भी लड़की के अधिकारों का हनन नहीं होगा ।

6-सभी धर्मों में विवाह की आयु लड़की के लिए 18 वर्ष अनिवार्य होगी ।

7-लिव इन रिलेशनशिप के लिए पंजीकरण जरूरी होगा ।

8- प्रदेश की जनजातियां इस कानून से बाहर होंगी ।

9-एक पति पत्नी का नियम सब पर लागू होगा, बहुपत्नी प्रथा होगी समाप्त।

6 Feb 202411:13:25 AM
Uttarakhand UCC Bill Live: थोड़ी देर में पेश होगा यूसीसी विधेयक

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही देहरादून में राज्य विधानसभा में यूसीसी विधेयक पेश करेंगे।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami to shortly table the UCC Bill in State Assembly, in Dehradun. pic.twitter.com/A0Fdqqj4U4

— ANI (@ANI) February 6, 2024
6 Feb 202411:11:34 AM
Uttarakhand UCC Bill Live: यूसीसी लागू होगा तो ये बड़े बदलाव होंगे

Uttarakhand UCC Bill Live: यूनिफार्म सिविल कोड लागू होने से सभी समुदाय के लोगों को एक समान अधिकार दिए जाएंगे।

  1. लैंगिक समानता को बढ़ावा मिलेगा।
  2. समान नागरिक सहिंता लागू होने से भारत की महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा।
  3. कानून के तहत सभी को व्यक्ति को समान अधिकार दिए जाएंगे।
  4. लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ा दी जाएगी, ताकि वह कम से कम ग्रेजुएट हो जाएं।
  5. ग्राम स्तर पर शादी के रजिस्ट्रेशन की सुविधा होगी। बगैर रजिस्ट्रेान के सरकारी सुविधा बंद हो जाएगी।
  6. पति-पत्नी दोनों को तलाक के समान आधार और अधिकार उपलब्ध होंगे। अभी पर्सनल लॉ बोर्ड में अलग-अलग कानून हैं।
  7. बहुविवाह पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी।
  8. उत्तराधिकार में लड़के-लड़की की बराबर की हिस्सेदारी (पर्सनल लॉ में लड़के का शेयर ज्यादा होता है) होगी।
  9. नौकरीपेशा बेटे की मौत पर पत्नी को मिलने वाले मुआवजे में माता-पिता के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी शामिल होगी।
  10. पत्नी की मौत के बाद उसके अकेले माता-पिता का सहारा महिला का पति बनेगा।
  11. मुस्लिम महिलाओं को गोद लेने का हक मिलेगा, प्रक्रिया आसान कर दी जाएगी।
  12. हलाला और इद्दत पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी।
  13. लिव-इन रिलेशन का डिक्लेरेशन देना होगा।
  14. बच्चे के अनाथ होने पर गार्जियनशिप की प्रक्रिया आसानी की जाएगी।
  15. पति-पत्नी में झगड़े होने पर बच्चे की कस्टडी ग्रैंड पैरेंट्स (दादा-दादी या नाना-नानी) को दी जाएगी।
  16. जनसंख्या नियंत्रण पर भी बात होगी।

6 Feb 202411:08:59 AM
UCC लागू करने वाला पहले राज्य होगा उत्तराखंड: सीएम धामी

देहरादून। यूसीसी बिल को लेकर सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट किया।  उन्होंने लिखा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के नागरिकों को एक समान अधिकार देने के उद्देश्य से आज विधानसभा में समान नागरिक संहिता का विधेयक पेश किया जाएगा। यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है कि हम UCC लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने वाले देश के पहले राज्य के रूप में जाने जाएंगे।
जय हिंद, जय उत्तराखण्ड

देवभूमि उत्तराखण्ड के नागरिकों को एक समान अधिकार देने के उद्देश्य से आज विधानसभा में समान नागरिक संहिता का विधेयक पेश किया जाएगा।

यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है कि हम UCC लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने वाले देश के पहले राज्य के रूप में जाने जाएंगे।

जय हिंद, जय…

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 6, 2024
6 Feb 202411:03:29 AM
Uttarakhand UCC Bill: यूसीसी बिल पास कराने में नियमों का पालन नहीं हो रहा: हरीश रावत

 देहरादून। यूसीसी बिल आज राज्य विधानसभा में पेश किया जाएगा इस पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री इसे पारित कराने के लिए बहुत उत्सुक हैं और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। किसी के पास ड्राफ्ट कॉपी नहीं है और वे इस पर तत्काल चर्चा चाहते हैं। केंद्र सरकार उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य का इस्तेमाल प्रतीकात्मकता के लिए कर रही है, अगर वे यूसीसी लाना चाहते हैं, तो इसे केंद्र सरकार द्वारा लाया जाना चाहिए था।

#WATCH | On UCC Bill to be introduced in the State Assembly today, former Uttarakhand CM and Congress leader Harish Rawat says, "The state government and the Chief Minister are very eager to get it passed and the rules are not being followed... No one has the draft copy and they… pic.twitter.com/KD8r6sF7oV

— ANI (@ANI) February 6, 2024

#WATCH | On UCC Bill to be introduced in the State Assembly today, former Uttarakhand CM and Congress leader Harish Rawat says, "The state government and the Chief Minister are very eager to get it passed and the rules are not being followed... No one has the draft copy and they… pic.twitter.com/KD8r6sF7oV

— ANI (@ANI) February 6, 2024
6 Feb 202410:54:36 AM
हम यूसीसी के खिलाफ नहीं: यशपाल आर्य

देहरादून। यूसीसी पर उत्तराखंड विधानसभा के एलओपी यशपाल आर्य ने कहा कि हम इसके (समान नागरिक संहिता) के खिलाफ नहीं हैं। सदन कामकाज के संचालन के नियमों द्वारा संचालित होता है, लेकिन बीजेपी लगातार इसकी अनदेखी कर रही है और विधायकों की आवाज को दबाना चाहती है।

#WATCH | Dehradun: On UCC, Uttarakhand Assembly LoP Yashpal Arya says, "We are not against it (Uniform Civil Code). The House is governed by the rules of conduct of business but BJP is continuously ignoring it and wants to suppress the voice of the MLAs based on the strength of… pic.twitter.com/6hxa3enEgf

— ANI (@ANI) February 6, 2024
6 Feb 202410:50:43 AM
UCC Bill Live: संविधान की प्रति के साथ आवास से निकले सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारतीय संविधान की एक प्रति के साथ देहरादून स्थित अपने आवास से रवाना हुए। गौरतलब है कि आज विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया जाएगा।

#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami leaves from his residence in Dehradun with a copy of the Indian Constitution

CM Dhami will present the Uniform Civil Code Uttarakhand 2024 Bill in the State Assembly today. pic.twitter.com/b7HEGGqG7g

— ANI (@ANI) February 6, 2024
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us