चाचा पर नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
राजधानी देहरादून में एक चाचा पर भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़त लड़की ने पुलिस में तहरीर दी है।
देहरादून, [जेएनएन]: राजपुर रोड थाना क्षेत्र में एक चाचा पर भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। काफी दिन तक नाबालिग भतीजी ने यह बात घरवालों से छुपाए रखी। उसके बावजूद चाचा के परेशान करने पर गुरुवार को भतीजी ने थाना राजपुर पहुंचकर आरोपित चाचा के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी।
एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि राजपुर क्षेत्र में एक नाबालिग ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि उसकी मां नहीं है। वह अपने पिता और चाचा-चाची के साथ ही रहती है। उसने बताया कि हाल ही में उसकी चाची कुछ दिनों के लिए मायके गई हुई थी। इसी दौरान मौका पाकर चाचा मदन मोहन ने उसके साथ दो-तीन दिन तक दुष्कर्म किया।
एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि जब नाबालिग ने चाची को यह बात बताई तो चाची ने नाबालिग का साथ देने के बजाए उस पर यह बात छुपाने के लिए दबाव बनाया। जिसके बाद नाबालिग कुछ दिन चुप रही। लेकिन, जब चाचा की हरकतें बंद नहीं हुई तो उसने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई। एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने कहा कि तहरीर के बाद आरोपित मदन मोहन के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपित नशे का आदी है और क्षेत्र में ही एक दुकान में कार्य करता है। जबकि नाबालिग का पिता मजदूरी का काम करता है। आरोपित की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: रिश्ते के चाचा ने लूटी नाबालिग भतीजी की अस्मत, मुकदमा
यह भी पढेें: चार साल के मासूम से कुकर्म के आरोप में रिटायर्ड बैंक मैनेजर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: खेत में कूड़ा डालने गई महिला से दो भाइयों ने किया दुष्कर्म