Move to Jagran APP

एसपी को घूस देना पड़ा महंगा, वकील सहित दो लोग गिरफ्तार

बागेश्‍वर में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को दो लोगों को घूस व प्रलोभन देना महंगा पड़ गया। एसपी ने दोनों पर भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर दी हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 01:34 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 01:34 PM (IST)
एसपी को घूस देना पड़ा महंगा, वकील सहित दो लोग गिरफ्तार
एसपी को घूस देना पड़ा महंगा, वकील सहित दो लोग गिरफ्तार

बागेश्वर, जेएनएन। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह को दो लोगों को घूस व प्रलोभन देना महंगा पड़ गया। एसपी ने दोनों पर भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर दी हैं। दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में है।

loksabha election banner

बीते बुधवार की देर सांय दो लोग भगवान सिंह पुत्र आदित्य नारायण सिंह मैनेजर कटियार माइंस बीसा नाकुरी, रीमा व एडवोकेट इंद्र सिंह धामी पुत्र चंद्र सिंह निवासी तहसील रोड, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के कैंप कार्यालय में पहुंचे। दोनों व्यक्तियों ने पुलिस अधीक्षक से मिलने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के मिलने पर दोनों व्यक्तियों ने अपने साथ लाए एक पैकेट मिठाई, एक डायरी व कुछ पैसे उन्हें देने लगे। और उनसे कहा कि हमारे कटियार माइंस के कई ट्रक खड़िया लेकर हल्द्वानी व बाहरी जिलों में जाते रहते हैं। बिना ओंवर लोडिग आदि से हमारा मुनाफा नहीं हो पाता है। इसलिए आपके सहयोग से ही हम यह कार्य कर सकते है।

इतना कहना था कि पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने फटकार लगाते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को देनों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दे दिए। दोनों को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपितों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 8 व 9 के तहत कार्रवाई की गई हैं। इंद्र सिंह धामी कटियार माइंस के लिगल एडवाइजर भी हैं। 

लोकेश्वर सिंह (पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर) का कहना है कि किसी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नही किया जाएगा। अगर कही और भी ऐसी सूचना मिल रही है तो उसकी जानकारी दें। ताकि भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें: यह भी घूसखोर के दोषी सहायक आयकर अधिकारी को सात साल कैद

यह भी पढ़ें: रिश्वतखोर लेखपाल को अदालत ने सुनाई तीन साल की कैद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.