Move to Jagran APP

उत्तराखंड में बढाई जाएगी केजीबीवी की संख्या, डुंडा और गूलरभोज में खोले जाएंगे दो नए विद्यालय

उत्तराखंड के शैक्षिक रूप से पिछले स्थानों पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की संख्या बढ़ाई जाएगी। उत्तरकाशी जिले के डुंडा और ऊधमसिंहनगर के गूलरभोज में दो नए केजीबीवी खोले जाएंगे। कालसी स्थित केजीबीवी को भी जूनियर हाईस्कूल से 12वीं तक उच्चीकृत किया जाएगा।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 05:41 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 05:41 PM (IST)
उत्तराखंड में बढाई जाएगी केजीबीवी की संख्या, डुंडा और गूलरभोज में खोले जाएंगे दो नए विद्यालय
उत्तराखंड में बढाई जाएगी केजीबीवी की संख्या।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड के शैक्षिक रूप से पिछले स्थानों पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की संख्या बढ़ाई जाएगी। उत्तरकाशी जिले के डुंडा और ऊधमसिंहनगर के गूलरभोज में दो नए केजीबीवी खोले जाएंगे। कालसी स्थित केजीबीवी को भी जूनियर हाईस्कूल से 12वीं तक उच्चीकृत किया जाएगा।

loksabha election banner

सरकार बालिकाओं की शिक्षा को सुचारू रखने और पढ़ाई बीच में छोड़कर ड्रापआउट की प्रवृत्ति को रोकने पर खास जोर दे रही है। इसे देखते हुए प्रदेश में केजीबीवी की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार ने तैयार किया है। वर्तमान में प्रदेश में कुल 28 केजीबीवी हैं। दो नए बनने के बाद इनकी संख्या 30 हो जाएगी। उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लाक में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने को केजीबीवी खोलने की पैरवी की जा रही है।

कमोबेश इसी तरह ऊधमसिंह नगर जिले के गूलरभोज क्षेत्र में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की बालिकाओं के लिए केजीबीवी के प्रस्ताव को शासन ने अनुमोदित किया है। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि उक्त दोनों नए केजीबीवी खोलने का प्रस्ताव समग्र शिक्षा अभियान की नई कार्ययोजना में प्रस्तावित किया गया है। इस कार्ययोजना में देहरादून जिले के कालसी में केजीबीवी में नौवीं से 12वीं तक कक्षाएं संचालित करने की भी योजना तैयार की गई है।

ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में एक आवासीय विद्यालय खोलने का भी प्रस्ताव है। ये प्रस्ताव समग्र शिक्षा अभियान कार्ययोजना में शामिल हैं। 24 जून को दिल्ली में समग्र शिक्षा अभियान की प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक में कार्ययोजना पर चर्चा होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि बालिका शिक्षा से जुड़े इन प्रस्तावों पर केंद्र की मुहर भी लग जाएगी।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Board Exam: उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा निरस्त, आदेश हुए जारी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.