यूटिलिटी खाई में गिरी, दो लोग घायल
बार्लोगंज झड़ीपानी-चूनाखाल बाईपास पर कमल कॉटेज के समीप देहरादून की ओर जा रही यूटिलिटी वाहन खाई में गिरने से वाहन में सवार दो लोग घायल हो गये।
मसूरी, [जेएनएन]: बार्लोगंज झड़ीपानी-चूनाखाल बाईपास पर कमल कॉटेज के समीप देहरादून की ओर जा रही यूटिलिटी वाहन (यूके-07सीसी-2297) खाई में गिरने से वाहन में सवार दो लोग घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को देहरादून जा रहा यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर कमल कॉटेज के समीप खाई में गिर गया। इससे उसमें सवार चालक और एक महिला घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक पूरण सिंह (32) पुत्र सोहत सिंह निवासी धाराटीपी गांव जिला उत्तरकाशी और महिला सुलेखा देवी(25) पत्नी दशरथ सिंह निवासी कांवली रोड देहरादून को खाई से निकालकर 108 वाहन से अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: सीमेंट के कंटेनर के नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत
यह भी पढ़ें: बरात की गाड़ी खाई में गिरी, छह की मौत; चार घायल