विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बेवजह यात्रा करने से बचें...', देहरादून में अगले दो दिनों में भारी बारिश का अनुमान, तैयारियों के बीच DM की सख्त हिदायत

Published: Tue, 30 Jun 2026 07:38 PM (IST)

देहरादून में एक और और जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. देहरादून में 1 और 2 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  2. जिलाधिकारी ने सभी विभागों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए

  3. नागरिकों को अनावश्यक यात्रा और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत आस-पास के इलाकों में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून जनपद में एक और दो जुलाई को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। जिसके मद्देनजर जिले में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।

विभाग 'अलर्ट मोड' पर

मौसम विभाग की इस चेतावनी को देखते हुए देहरादून के जिलाधिकारी ने जनपद के सभी संबंधित विभागों, आपदा प्रबंधन टीमों और अधिकारियों को चौबीसों घंटे 'अलर्ट मोड' पर रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति या जलभराव व भूस्खलन जैसी घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां और पुख्ता इंतजाम समय से सुनिश्चित कर लिए जाएं।

बरतें अत्यधिक सतर्कता

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर रहने वाले लोग अतिरिक्त सावधानी बरतें।

प्रशासन की मुख्य हिदायत

  • मौसम के इस 'ऑरेंज अलर्ट' के दौरान नागरिक अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें।
  • नदी-नालों, बरसाती गधेरों और भूस्खलन संभावितक्षेत्रों के आसपास बिल्कुल न जाएं और अत्यधिक सतर्कता बरतें।
  • मौसम की लगातार बदलती अद्यतन जानकारी और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

कंट्रोल रूम को तुरंत दे सूचना

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि क्षेत्र में कहीं भी जलभराव, सड़क बंद होने, पेड़ गिरने या अन्य कोई आकस्मिक आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन या संबंधित आपदा नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) को दें। ताकि समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

यह भी पढ़ें- भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: बागेश्वर में बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, जिलाधिकारी का आदेश

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पहुंचा मानसून: बारिश से मिली राहत, देहरादून सहित कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी