Move to Jagran APP

भाजपा मंडल का दो दिवसीय शिविर संपन्‍न, कार्यकर्त्‍ताओं को एकजुट पर दिया जोर

भाजपा मंडल कार्यकारणी के तहत सहिया मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को संपन्‍न हो गया। सहिया मंडल में दूसरे दिन के प्रशिक्षण की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख कालसी अर्जुन सिंह चौहान ने करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए आपसी एकता का संदेश दिया।

By Sumit KumarEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 03:41 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 04:44 PM (IST)
भाजपा मंडल का दो दिवसीय शिविर संपन्‍न, कार्यकर्त्‍ताओं को एकजुट पर दिया जोर
भाजपा मंडल कार्यकारणी के तहत सहिया मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को संपन्‍न हो गया।

विकासनगर, जेएनएन। भाजपा मंडल कार्यकारणी के तहत सहिया मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को संपन्‍न हो गया। सहिया मंडल में दूसरे दिन के प्रशिक्षण की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख कालसी अर्जुन सिंह चौहान ने करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए आपसी एकता का संदेश दिया।

loksabha election banner

 मुख्य अथिति प्रदेश के प्रवक्ता विनोद सुयाल के साथ साथ कमलेश उनियाल, बीरेंद्र सिंह बिष्ट आदि प्रवक्ताओं ने केंद्र सरकार ओर राज्य सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए सभी कार्यकर्त्‍ताओं से संगटन को मजबूत करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा गरीबों के हित में कार्य करती है। निस्वार्थ भाव से पार्टी ओर देश के लिए कार्य करे जिससे गांव गांव घर घर तक संगंटन की रीति नीति के उद्देश्य लोगों को पता हो। प्रशिक्षण मे कार्यकर्त्‍ताओं को सीख मिलती है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष शिविरों का आयोजन किया जाता है। कांग्रेस ने 60 वर्ष देश में राज किया, लेकिन गलत नीतियों के कारण देश को नुकसान झेलना पड़ा। ऐसे में कांग्रेस एक ही परिवार तक सीमित रह गई ।कार्यकर्त्‍ता एकजुट होकर संगटन के लिए कार्य करें और पार्टी को चकराता विधानसभा में मजबूत करने का कार्य करे। 

यह भी पढ़ें: आप की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बोलीं, भाजपा-कांग्रेस ने सिर्फ जनता को ठगा है

इस मौके पर मंडल प्रभारी नीरज चौहान , कमलेश उनियाल, बलदेव पराशर, बीरेंद्र सिंह बिष्ट, सहिया मंडल अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, संतराम चौहान, जिला पंचायत सदस्य गीताराम तोमर, यशपाल चौहान, भोपाल रावत, गीता चौहान, संजय शर्मा, मोहर सिंह चौहान, रूपराम राठौर, सालक राम, मोहन शर्मा, प्रीतम सिंह सुनीता गर्ग, दीवान सिंह तोमर, राजेश तोमर, निखिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिवप्रकाश से मिले हरक सिंह रावत, कई मुद्दों पर चर्चा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.