महान क्रांतिकारी थे अमर शहीद श्रीदेव सुमन
-टिहरी जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन का बलिदान दिवस पर भावपूर्ण स्मरण -------- राज्य ब्यूरो,
-टिहरी जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन का बलिदान दिवस पर भावपूर्ण स्मरण
--------
राज्य ब्यूरो, देहरादून
टिहरी जनक्रांति के नायक श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर रोशनी डालते हुए उनके संपूर्ण जीवन को अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी, साहित्यकार लीलाधर जगूड़ी व सुभाष पंत और पर्वतारोही डॉ. हर्षवंती बिष्ट को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री ने शहीद श्रीदेव सुमन को श्रद्धासुमन अर्पित करते कहा कि वह महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं क्रांतिकारी थे। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष कर जीवन बलिदान कर दिया। वह सभी के दिलों में एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ.एमआर सकलानी द्वारा संपादित पत्रिका 'सुमन सुधा' और टीकाराम मैठाणी की पुस्तक 'गुलदस्ता' का विमोचन भी किया। इस अवसर पर श्रीदेव सुमन संस्कृत, साहित्य एवं शिक्षा संस्थान की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वित्त मंत्री प्रकाश पंत को भी सम्मानित किया गया।