Move to Jagran APP

राजीव गांधी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, कहा उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने तहसील चौक स्थित राजीव गांधी काम्प्लेक्स में राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 09:17 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 09:17 PM (IST)
राजीव गांधी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, कहा उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत
राजीव गांधी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, कहा उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने तहसील चौक स्थित राजीव गांधी काम्प्लेक्स में राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान राजपुर रोड विधानसभा के अन्तर्गत डिस्पेंसरी रोड़ स्थित राजीव गांधी की मूर्ति पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार व विधानसभा से पार्षद गणों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि 21वीं सदी के भारत की परिकल्पना के अनुरूप संचार क्षेत्र में हुई क्रांति स्वर्गीय राजीव गांधी की देन है। उन्‍होंने आधुनिक भारत को प्रगति के पथ पर ले जाने, उच्च शिक्षा के लिए नए मापदंड बनाने, संचार क्षेत्र में हुई क्रांति का स्मरण करते हुए स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा है कि आज के परिवेश में हमें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बताये हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। सूचना क्रान्ति में अग्रणी देश बनाने की बुनियाद भी राजीव गांधी ने डाली थी। उन्हीं के प्रयासों के कारण आज विश्व के देश भारत को महाशक्ति बनते देख रहे हैं। राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश की मुख्य धारा से जोड़ने तथा भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल की थी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उठाये गये कदमों से आज भारतीय महिलाएं देश के विकास में अपनी सहभागिता निभा रही हैं। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अशोक वर्मा, नींनू सहगल, अर्जुन सोनकर, सोम प्रकाश वाल्मीकि, डॉ बिजेंद्र पाल, प्रकाश नेगी, नागेश रातूडी, निखिल कुमार, आशु रातूडी, शिवम गुप्ता, नीरज नेगी, देवेन्द्र कोर, उदयवीर मल्ल, आकाश राणा, जहांगीर खान, रवि फुकेला, सुनील बांगा, विवेक चौहान, परवीन अरोरा आदि उपस्थित थे।

 

जरूरतमंद लोगों को राशन किट उपलब्ध करवाई 

देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के साईं लोक कालोनी में जरूरतमंद लोगों को राशन किट उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे और केवल पांच वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने जो क्रांतिकारी कार्य किये उसे भारत की जनता हमेशा याद रखेगी।

यह भी पढ़ें: विधायक रितु खंडूड़ी को लेकर यमकेश्वर की सियासत गरमाई, पढ़िए पूरी खबर

उन्‍होंने कहा कि संविधान के तिहतर्वे व चोहतरवें संशोधन से राजीव गांधी ने जो शक्ति देश की पंचायतों व स्थानीय निकायों की दी है वो अपने आप में एक मिसाल है सत्ता के विकेंद्रीकरण की। कहा कि राजीव गांधी ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दे कर अपनी मां की परंपरा का अनुसरण किया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा देश की युवा पीढ़ी के लिए आदर्श व प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री निर्मला राठी,  कैलाश जोशी, अनुज दत्त शर्मा, विशेष, विक्रांत राठी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: कांग्रेस का आरोप, सात तालों में कैद सरकार; भाजपा का पलटवार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.