Top Dehradun News of the day, 30th November 2019: आजादी के असली इतिहास को छिपाया गया, 24 हजार पदों पर भर्ती का खुलेगा पिटारा, जल्द ही घर-घर उपलब्ध होगी पीएनजी
दून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। आजादी के असली इतिहास को छिपाया गया 24 हजार पदों पर भर्ती का खुलेगा पिटारा जल्द ही घर-घर उपलब्ध होगी पीएनजी।
देहरादून, जेएनएन। देहरादून में शनिवार को तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि आजादी के असली इतिहास को छिपाने का काम किया गया। जरूरत है कि नई पीढ़ी तक इतिहास की जानकारी पहुंचे। वहीं, सरकारी नौकरी की आस लगाए प्रदेश के युवाओं के लिए राहतभरी खबर। सरकार अब विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने जा रही है। इस कड़ी में अगले आठ माह के भीतर साढ़े पांच हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इधर, दून में जल्द ही घर-घर पीएनजी उपलब्ध हो जाएगी। गेल गैस लिमिटेड ने पीएनजी कनेक्शन के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। दिसंबर अंत से ही गैस सप्लाई करने की योजना है।
आजादी के असली इतिहास को छिपाया गया
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि आजादी के असली इतिहास को छिपाने का काम किया गया। जरूरत है कि नई पीढ़ी तक इतिहास की जानकारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आजादी के उन नायकों को पाठ्यक्रम में स्थान दिया जाना चाहिए। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को महान काम बताते हुए उप राष्ट्रपति ने देशवासियों की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या पर आए फैसले ने फिर साबित किया कि शांति और सौहार्द हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शांति के लिए भी शक्ति का होना जरूरी है।
24 हजार पदों पर भर्ती का खुलेगा पिटारा
सरकारी नौकरी की आस लगाए प्रदेश के युवाओं के लिए राहतभरी खबर। सरकार अब विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने जा रही है। इस कड़ी में अगले आठ माह के भीतर साढ़े पांच हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सचिवालय में शुक्रवार को सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दो टूक कहा कि इसमें शिथिलता सहन नहीं की जाएगी। विभागीय सचिवों की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि भर्ती प्रकिया की प्रगति की रिपोर्ट हर 10 दिन में कार्मिक सचिव को उपलब्ध कराई जाए।
जल्द ही घर-घर उपलब्ध होगी पीएनजी
दून में जल्द ही घर-घर पीएनजी उपलब्ध हो जाएगी। गेल गैस लिमिटेड ने पीएनजी कनेक्शन के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। दिसंबर अंत से ही गैस सप्लाई करने की योजना है। दिसंबर के पहले सप्ताह में ही दून में पीएनजी पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, यह कार्य पूरा होने में करीब छह माह का समय लगेगा। लेकिन, एक माह के भीतर ही गेल गैस सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था कर सुविधा प्रदान करने लगेगा। इसके लिए गेल ने पॉकेट फ्रेंडली भुगतान कके विकल्प दिए हैं। जिससे उपभोक्ता अपनी सुविधानुसार भुगतान कर सकेगा।