Move to Jagran APP

Top Dehradun News of the day, 2nd October 2019: गांधी जयंती पर निकाली पदयात्रा, जल्द मिलेगा बढ़ा वेतन, चंडीगढ़, असम और पुदुचेरी की जीत

दून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। गांधी जयंती पर निकाली पदयात्रा जल्द मिलेगा बढ़ा वेतन और चंडीगढ़ असम और पुदुचेरी की जीत।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 07:44 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 07:44 PM (IST)
Top Dehradun News of the day, 2nd October 2019: गांधी जयंती पर निकाली पदयात्रा, जल्द मिलेगा बढ़ा वेतन, चंडीगढ़, असम और पुदुचेरी की जीत
Top Dehradun News of the day, 2nd October 2019: गांधी जयंती पर निकाली पदयात्रा, जल्द मिलेगा बढ़ा वेतन, चंडीगढ़, असम और पुदुचेरी की जीत

देहरादून, जेएनएन। देहरादून में बुधवार को तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली, महात्मा गाधी की 150 वीं जयंती पर भाजपा ने विभिन्न स्थानों पर पदयात्रा निकाली गई। वहीं, प्रदेश सरकार अब जल्द ही प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) स्वयंसेवकों के मानदेय में बढ़ोतरी करने जा रही है। होमगा‌र्ड्स के मानदेय को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के क्रम में अंतिम निर्णय लिए जाने के बाद पीआरडी के मानदेय पर काम शुरू हो जाएगा। इधर, विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के लीग मुकाबलों में चंडीगढ़ ने अरुणाचल को 90 रन से करारी शिकस्त दी। वहीं, असम ने नागालैंड को 70 रन और पुदुचेरी ने मिजोरम को दस विकेट से हराया। इसके साथ तीनों ही टीमों ने अंक तालिका में बढ़त बना ली है।  

loksabha election banner

गांधी जयंती पर निकाली पदयात्रा 

महात्मा गाधी की 150 वीं जयंती पर भाजपा ने विभिन्न स्थानों पर पदयात्रा निकाली। इस दौरान मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर पदयात्रा का नेतृत्व किया। वहीं, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में स्वच्छता की शपथ ली गई। 

जल्द मिलेगा बढ़ा वेतन 

प्रदेश सरकार अब जल्द ही प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) स्वयंसेवकों के मानदेय में बढ़ोतरी करने जा रही है। होमगा‌र्ड्स के मानदेय को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के क्रम में अंतिम निर्णय लिए जाने के बाद पीआरडी के मानदेय पर काम शुरू हो जाएगा। सरकार ने इनका मानदेय बढ़ाने को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि इनका मानदेय होमगा‌र्ड्स के आसपास ही रखा जाएगा। प्रदेश में इस समय सात हजार से अधिक पीआरडी स्वयंसेवक विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन्हें लिपिक, अनुसेवक व गार्ड आदि के रूप में विभागों में तैनात किया गया है। अभी इन्हें प्रतिदिन 450 रुपये मानदेय दिया जाता है। यानी जितने दिन की सेवा, उतने दिन का मानदेय। यह मानदेय होमगा‌र्ड्स के समान ही है। 

चंडीगढ़, असम और पुदुचेरी की जीत 

विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के लीग मुकाबलों में चंडीगढ़ ने अरुणाचल को 90 रन से करारी शिकस्त दी। वहीं, असम ने नागालैंड को 70 रन और पुदुचेरी ने मिजोरम को दस विकेट से हराया। इसके साथ तीनों ही टीमों ने अंक तालिका में बढ़त बना ली है। देहरादून में 24 सितंबर से विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के लीग मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें बुधवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में चंडीगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के बीच मैच खेला गया। बीती रात हुई बारिश के चलते मैदान का आउट फील्ड गीला रहा। जिसकी वजह से मैच को 20-20 ओवर के लिए निर्धारित किया गया।

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 1st October 2019: भारी बारिश की चेतावनी, सीबीआइ का दुरुपयोग कर रही भाजपा, कम खर्चे पर मसूरी का दीदार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.