Move to Jagran APP

Top Dehradun News of the day, 1st January 2020: कर्णवाल और चैंपियन में फिर हुई सुलह, स्वास्थ्य के मोर्चे पर उम्मीद भरा नया साल, घर-घर जाकर लोगों को सीएए की जानकारी देगी भाजपा

दून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। कर्णवाल और चैंपियन में फिर हुई सुलह स्वास्थ्य के मोर्चे पर उम्मीद भरा नया साल घर-घर जाकर लोगों को सीएए की जानकारी देगी भाजपा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 08:43 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 08:43 PM (IST)
Top Dehradun News of the day, 1st January 2020: कर्णवाल और चैंपियन में फिर हुई सुलह, स्वास्थ्य के मोर्चे पर उम्मीद भरा नया साल, घर-घर जाकर लोगों को सीएए की जानकारी देगी भाजपा
Top Dehradun News of the day, 1st January 2020: कर्णवाल और चैंपियन में फिर हुई सुलह, स्वास्थ्य के मोर्चे पर उम्मीद भरा नया साल, घर-घर जाकर लोगों को सीएए की जानकारी देगी भाजपा

 देहरादून, जेएनएन। देहरादून में बुधवार को तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली, भाजपा के झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और पार्टी से निष्कासित खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के अब थमने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं, नया साल, नई उम्मीद। जन स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2020 में अच्छे संकेत मिल रहे हैं। नए साल में शहर में स्वास्थ्य सुविधा और संसाधनों में वृद्धि होगी। इधर, देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए भाजपा ने लोगों के बीच जाकर उन्हें कानून की जानकारी देने का निर्णय लिया है।

loksabha election banner

कर्णवाल और चैंपियन में फिर हुई सुलह

भाजपा के झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और पार्टी से निष्कासित खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के अब थमने के आसार नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हस्तक्षेप के बाद दोनों विधायक एक मंच पर आए और आपसी विवाद के पटाक्षेप करने की बात कही। दोनों विधायकों ने कहा कि वे एक दूसरे पर दर्ज कराए गए मुकदमें वापस ले लेंगे। 

स्वास्थ्य के मोर्चे पर उम्मीद भरा नया साल

नया साल, नई उम्मीद। जन स्वास्थ्य के लिहाज से साल 2020 में अच्छे संकेत मिल रहे हैं। नए साल में शहर में स्वास्थ्य सुविधा व संसाधनों में वृद्धि होगी। जिससे न केवल जच्चा-बच्चा की सेहत सुधरेगी, बल्कि सरकारी अस्पताल में ही कई गंभीर बीमारियों का इलाज भी मुमकिन होगा। 

घर-घर जाकर लोगों को सीएए की जानकारी देगी भाजपा

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए भाजपा ने लोगों के बीच जाकर उन्हें कानून की जानकारी देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ता दून में रह रहे शरणार्थियों को भी कानून के तहत नागरिकता लेने में मदद करेंगे। भाजपा महानगर कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 30th December 2019: सीएए के विरोध में दिया धरना, सरकारी अस्पतालों में महंगा इलाज बढ़ाएगा दून पर दबाव, खाते से उड़ाए साठ हजार रुपये 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.