Move to Jagran APP

Top Dehradun News of the day, 16th November 2019: उत्तराखंड के स्कूलों में अब होगी ऑनलाइन पढ़ाई, अवैध खनन रोकने गए सिपाही पर चढ़ाया ट्रैक्टर, भाजपा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

दून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। उत्तराखंड के स्कूलों में अब होगी ऑनलाइन पढ़ाई अवैध खनन रोकने गए सिपाही पर चढ़ाया ट्रैक्टर भाजपा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 07:30 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 07:30 PM (IST)
Top Dehradun News of the day, 16th November 2019: उत्तराखंड के स्कूलों में अब होगी ऑनलाइन पढ़ाई, अवैध खनन रोकने गए सिपाही पर चढ़ाया ट्रैक्टर, भाजपा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन
Top Dehradun News of the day, 16th November 2019: उत्तराखंड के स्कूलों में अब होगी ऑनलाइन पढ़ाई, अवैध खनन रोकने गए सिपाही पर चढ़ाया ट्रैक्टर, भाजपा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून, जेएनएन। देहरादून में शनिवार को तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली, उत्तराखंड स्कूली शिक्षा में वर्चुअल क्लासरूम प्रोजेक्ट शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के 500 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वर्चुअल क्लास का उद्घाटन किया। वहीं, विकासनगर खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला है ढकरानी का, जहां यमुना में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम में शामिल सिपाही को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। दरअसल, अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जैसे ही सिपाही ने रोकने की कोशिश की, तो चालक ने रोकने की बजाय उसे सिपाही की ओर दौड़ा दिया। इधर, राफेल डील पर फैसला आने के बाद प्रदेशभर में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा ने जगह-जगह राहुल गांधी का पुतला जला जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

उत्तराखंड के स्कूलों में अब होगी ऑनलाइन पढ़ाई

उत्तराखंड स्कूली शिक्षा में वर्चुअल क्लासरूम प्रोजेक्ट शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के 500 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वर्चुअल क्लास का उद्घाटन किया। वर्तमान में 150 विद्यालयों को जोड़ा जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान ये सभी विद्यालय ऑनलाइन थे। अगले एक पखवाड़े में शेष 350 चिह्नित विद्यालयों को भी जोड़ दिया जाएगा।  

अवैध खनन रोकने गए सिपाही पर चढ़ाया ट्रैक्टर

विकासनगर खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला है ढकरानी का, जहां यमुना में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम में शामिल सिपाही को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। दरअसल, अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जैसे ही सिपाही ने रोकने की कोशिश की, तो चालक ने रोकने की बजाय उसे सिपाही की ओर दौड़ा दिया। सिपाही के सामने से न हटने पर चालक ने ट्रैक्टर से सिपाही को टक्कर मारी। इतना ही नहीं सिपाही के जमीन पर गिरने के बाद चालक ने ट्रैक्टर से उसको कुचल दिया, जिससे सिपाही गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद चालक और मालिक दोनों वाहन समेत भाग निकले। पुलिस ने वाहन स्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मालिक और चालक दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले की कोशिश, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

भाजपा ने किया कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

राफेल डील पर फैसला आने के बाद प्रदेशभर में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा ने जगह-जगह राहुल गांधी का पुतला जला जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राहुल गांधी को जनता से माफी मांगनी चाहिए।  

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 15th November 2019: उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी बारिश, जेपी नड्डा का दून में भव्य स्वागत, पर्यटकों के लिए खुला राजाजी पार्क 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.