Move to Jagran APP

Top Dehradun News of the day, 13th January 2020: उत्तराखंड में फिर मौसम के तेवर तल्ख, सीएए पर भाजपा का जनजागरण अभियान जारी, त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

दून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। उत्तराखंड में फिर मौसम के तेवर तल्ख सीएए पर भाजपा का जनजागरण अभियान जारी त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 08:53 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 08:53 PM (IST)
Top Dehradun News of the day, 13th January 2020: उत्तराखंड में फिर मौसम के तेवर तल्ख, सीएए पर भाजपा का जनजागरण अभियान जारी, त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द
Top Dehradun News of the day, 13th January 2020: उत्तराखंड में फिर मौसम के तेवर तल्ख, सीएए पर भाजपा का जनजागरण अभियान जारी, त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

देहरादून, जेएनएन। देहरादून में सोमवार को तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली, मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। दोपहर बाद बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालय में रुक-रुक कर हिमपात शुरू हो गया। वहीं, उत्तराखंड में नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के समर्थन में भाजपा का जनजागरण अभियान सोमवार को भी जारी रहा। इधर, आगामी मार्च में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में जल्द मंत्रियों की संख्या में इजाफा होने जा रहा है।

loksabha election banner

उत्तराखंड में फिर मौसम के तेवर तल्ख

मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई। दोपहर बाद बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही उच्च हिमालय में रुक-रुक कर हिमपात शुरू हो गया। वहीं, पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है। मसूरी में देर रात तक हिमपात की संभावना है। देहरादून स्थित राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज तल्ख रहेगा। इस दौरान 2500 मीटर तक की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

सीएए पर भाजपा का जनजागरण अभियान जारी 

उत्तराखंड में नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के समर्थन में भाजपा का जनजागरण अभियान सोमवार को भी जारी रहा। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में भाजपा को रैली निकालने की अनुमति नहीं मिली। पौड़ी के लैंसीडौन में भाजपा विधायक दिलीप रावत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में पौड़ी के सतपुली में रैली निकाली गई। इस दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि सीएए को लेकर भ्रम फैलाने वालों को जनता करारा जवाब दे रही है, विपक्षी दलों की साजिश को लोग समझ चुके हैं। 

त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

आगामी मार्च में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में जल्द मंत्रियों की संख्या में इजाफा होने जा रहा है। मंत्रिमंडल में रिक्त तीन स्थानों को जल्द भरे जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अब निश्चित रूप से मंत्री पद भरे जाने की आवश्यकता महसूस हो रही है। इसके साथ ही मंत्री पद के दावेदारों के बीच लाबिंग भी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: Top Dehradun News of the day, 12th January 2020: जमीनों के सर्किल रेट में बदलाव, दून में बनेगी अटल इनोवेशन अकादमी, सीएए के समर्थन में रैली, उत्तराखंड में फिर परीक्षा लेगा मौसम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.