Top Dehradun News of the day, 11th January 2020: अशांति फैलाने वालों से युवा रहें सावधान, चोरी का आरोपित गिरफ्तार, अपहरण और दुष्कर्म के मामले बढ़े
दून में तीन खबरें चर्चा में रहीं। अशांति फैलाने वालों से युवा रहें सावधान चोरी का आरोपित गिरफ्तार अपहरण और दुष्कर्म के मामले बढ़े।
देहरादून, जेएनएन। देहरादून में शनिवार को तीन खबरें चर्चा में रहीं। पहली, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि वसुधैव कुटुम्बकम हमारी परंपरा और संस्कृति रही है। भारत ने समय-समय पर दुनियाभर से पीड़ित संप्रदायों को शरण दी है। वहीं, धर्मपुर में दुकान की छत का टिन काटकर नोट की मालाएं और गल्ले से नकदी उड़ाने वाले चोर को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इधर, उत्तराखंड की शांत फिजाओं में भी अब हिंसा का शोर घुलने लगा है। 2018 में घटित अपराधों में यहां अपहरण के मामले सर्वाधिक प्रकाश में आए।
अशांति फैलाने वालों से युवा रहें सावधान
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि वसुधैव कुटुम्बकम हमारी परंपरा और संस्कृति रही है। भारत ने समय-समय पर दुनियाभर से पीड़ित संप्रदायों को शरण दी है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) में भी पीड़ितों को नागरिकता देने की बात कही गई है। इसका विरोध कुछ लोगों द्वारा निराधार ही किया जा रहा है। सीएए को लेकर अशांति फैलाने वाले लोगों से युवाओं को सतर्क रहने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को ओएनजीसी ऑडिटॉरियम में आयोजित दो दिवसीय उत्तराखंड यंग लीडर्स कान्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।
चोरी का आरोपित गिरफ्तार
धर्मपुर में दुकान की छत का टिन काटकर नोट की मालाएं और गल्ले से नकदी उड़ाने वाले चोर को नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ राजधानी और पछवादून में लूट, चोरी और नकबजनी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित से चोरी की 91 नोटों की मालाएं और नकदी कुल 90,540 रुपये और लोहा काटने का कटर भी बरामद किया गया है।
अपहरण और दुष्कर्म के मामले बढ़े
उत्तराखंड की शांत फिजाओं में भी अब हिंसा का शोर घुलने लगा है। 2018 में घटित अपराधों में यहां अपहरण के मामले सर्वाधिक प्रकाश में आए। इसके बाद दुष्कर्म की घटनाएं तो तीसरे स्थान पर दंगे के मामले रहे। राज्य में हिंसक अपराधों की यह तस्वीर नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में सामने आई है।