Move to Jagran APP

होलिका दहन बुधवार को, गुरुवार को उड़ेगा अबीर-गुलाल; जानिए राशि के अनुसार किस रंग के कपड़े पहनें

बुधवार की रात को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात नौ बजे से शुरू होगा और रात 12 बजे तक रहेगा।

By Edited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 08:16 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 08:59 PM (IST)
होलिका दहन बुधवार को, गुरुवार को उड़ेगा अबीर-गुलाल; जानिए राशि के अनुसार किस रंग के कपड़े पहनें
होलिका दहन बुधवार को, गुरुवार को उड़ेगा अबीर-गुलाल; जानिए राशि के अनुसार किस रंग के कपड़े पहनें

देहरादून, जेएनएन। 20 मार्च की रात को होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात नौ बजे से शुरू होगा और रात 12 बजे तक रहेगा, जबकि सुबह दस बजे से लेकर रात नौ बजे से पहले तक भद्रा की छाया रहेगी। इस काल में होलिका दहन करना अशुभ माना जाएगा।

loksabha election banner

ज्योतिषाचार्य आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को सुबह दस बजे से भद्रकाल रहेगा, जो रात नौ बजे से पहले तक जारी रहेगा। इस समयावधि को होली पूजन के लिए श्रेष्ठ माना जाता है, इस समय होलिका दहन नहीं किया जा सकता है। रात नौ बजे भद्रकाल समाप्त होने के बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। इसी समय होलिका दहन करना शुभ माना जाता है।

देर रात होलिका दहन किया जा सकता है। आचार्य वंशीधर नौटियाल ने बताया कि होलिका दहन के समय कपड़ों के रंगों का भी राशि पर विशेष प्रभाव पड़ता है। होलिका दहन पर लोग राशि के अनुसर शुभ रंग के कपड़े पहनते हैं। ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार, शुभ रंगों के कपड़े पहनने से जीवन में प्रेम, प्रगति होती है। साथ ही कष्ट व जीवन की उलझनें भी दूर होती हैं। 

ऐसे करें पूजा 

आचार्य वंशीधर नौटियाल के अनुसार, हल्दी की गांठ, उपले, फलों, सब्जी आदि की माला बनाकर धारण करें। होलिका दहन से पूर्व नारियल, सुपारी, जयफल और आठ गोमति चक्र लेकर गुलाबी रंग से होलिका का पूजन करें। इसके बाद होलिका के चारों तरफ आठ दीये जलाएं और सभी सामग्री को होलिका के ऊपर अर्पण कर दें। 

राशि के अनुसार इस रंग के पहनें कपड़े 

  • मेष: लाल और पीला
  • वृष: सफेद, नीला 
  • मिथुन: हरा और सफेद 
  • कर्क: पीला, हरा और सफेद 
  • सिंह: गुलाबी, हरा और पीला 
  • कन्या: हरा, पीला और सफेद 
  • तुला: सफेद, हरा और नीला 
  • वृश्चिक: लाल, पीला, नीला 
  • धनु: पीला, हरा, लाल 
  • मकर: सफेद, लाल, नीला 
  • कुंभ: सफेद, लाल, नीला 
  • मीन: पीला, सफेद, हरा 

 यहां होगा होलिका दहन

पीपल मंडी (हनुमान चौक), घंटाघर, आराघर, हरिद्वार रोड (प्रिंस चौक के समीप), डिफेंस कॉलोनी, किशननगर, निरंजनपुर मंडी, खुड़बुड़ा, आढ़त बाजार, कांवली रोड।

यह भी पढ़ें: सनातन है गढ़वाल की होली, जानिए होली के शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें: द्रोणनगरी पर चढ़ने लगा होली का रंग, उत्साह चरम पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.