कांग्रेस पर जमकर बरसे भाजपा अध्यक्ष तीरथ
पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने प्रदेश सरकार को विकास विरोधी बताया।
रायवाला। पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने प्रदेश सरकार को विकास विरोधी बताया।
उन्होंने कहा की कांग्रेसी मंत्री व्यक्तिगत हितों को साधने में लगे हैं। भाजपा को राज्य की जन्मदात्री पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा की उत्तराखंड और यहां के लोगो का दर्द भाजपा ही समझ सकती है।
उन्होंने सिडकुल की भूमि, आर्थिक पैकेज मामला, टिहरी बांध विस्थापन, केदार घाटी आपदा घोटाला, दैवीय आपदा के राहत कार्यो में विफल रहने जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश की नहीं, बल्कि अपना राजनीतिक अस्तित्व को बचाने की चिंता है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओ का आह्वान किया कि वर्ष 2017 के चुनाव की तयारी में जुट जाएं। इसके लिए प्रदेश सरकार की विफलताएं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना जरुरी है।
पढ़ें-मुख्यमंत्री को काले झंझे दिखाने जा रहे भाजपाई गिरफ्तार