Move to Jagran APP

सचिवालय संघ के चुनाव : अध्यक्ष पद पर तीन तो महासचिव पद पर चार प्रत्याशी मैदान में

सचिवालय संघ के चुनावों में अध्यक्ष व महासचिव समेत सभी पदों पर दावेदारों को लेकर स्थिति साफ हो गई है। अध्यक्ष पद पर तीन तो महासचिव पद पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष के पद पर तीन और संयुक्त सचिव के दो पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 08:12 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 08:12 AM (IST)
सचिवालय संघ के चुनाव : अध्यक्ष पद पर तीन तो महासचिव पद पर चार प्रत्याशी मैदान में
सचिवालय संघ के चुनावों में अध्यक्ष व महासचिव समेत सभी पदों पर दावेदारों को लेकर स्थिति साफ हो गई है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। सचिवालय संघ के चुनावों में अध्यक्ष व महासचिव समेत सभी पदों पर दावेदारों को लेकर स्थिति साफ हो गई है। अध्यक्ष पद पर तीन तो महासचिव पद पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर तीन और संयुक्त सचिव के दो पद पर भी तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इनका प्रचार भी तेज हो गया है।  बुधवार को सचिवालय में नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद पर मुकाबला तीन प्रत्याशियों के बीच सिमट कर रहा गया है। इनमें मौजूदा अध्यक्ष दीपक जोशी, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद रतूड़ी और बलवंत सिंह जयाड़ा शामिल हैं। महासचिव पद पर किसी भी दावेदार ने नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में मुकाबला अब वर्तमान महासचिव राकेश जोशी, पूर्व महासचिव प्रदीप पपनै, व्योमकेश दूबे और विमल जोशी के बीच होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए अरविंद प्रसाद भट्ट, विजेंद्र सिंह और सुनील लखेड़ा मैदान में डटे हुए हैं।

loksabha election banner

कोषाध्यक्ष पद के लिए केवल बची सिंह ने नामांकन किया था उनका अब निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। संयुक्त सचिव पद के दो पदों के लिए अनिल कुमार उनियाल, चंदन सिंह बिष्ट और शुभम मैदान में हैं। प्रचार सचिव पद पर केवल राकेश सिंह महर और संप्रेक्षक पद पर अरविंद कुमार का भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। कार्यकारिणी सदस्य के 16 पदों के सापेक्ष केवल तीन पदों पर ही नामांकन हुआ था। ऐसे में लेखा संवर्ग से अमित शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर संवर्ग से संदीप सिंह बिष्ट और सचिवालय सहायक संवर्ग से जगत सिंह डसीला का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इनके निर्वाचन की घोषणा चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही कर दी जाएगी।

आज वोटरों के सामने अपने मुद्दे रखेंगे प्रत्याशी

सचिवालय संघ के चुनावों की आमसभा गुरुवार को सचिवालय में होगी। इस दौरान प्रत्याशी वोटरों के सामने अपने मुद्दे रखेंगे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को अपनी बात रखने के लिए 10 मिनट, महासचिव पद के प्रत्याशियों को अपनी बात रखने के लिए सात मिनट, अन्य पदाधिकारियों को चार मिनट और कार्यकारिणी सदस्यों को अपनी बात रखने के लिए तीन-तीन मिनट का समय निर्धारित किया गया है। 

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड सचिवालय संघ चुनाव : अध्यक्ष और महासचिव पद पर चार-चार नामांकन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.