Move to Jagran APP

पंजाब के मुख्यमंत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री के बीच खराब होते संबंधों को सुधारने की हरीश रावत को मिली यह अहम जिम्‍मेदारी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच खराब होते संबंधों को सुधारने की अहम जिम्मेदारी मिली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस सिलसिले में गठित तीन सदस्यीय समिति में उन्‍हें जगह दी है।

By Sumit KumarEdited By: Published: Sun, 30 May 2021 09:30 AM (IST)Updated: Sun, 30 May 2021 09:30 AM (IST)
पंजाब के मुख्यमंत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री के बीच खराब होते संबंधों को सुधारने की हरीश रावत को मिली यह अहम जिम्‍मेदारी
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत को अहम जिम्मेदारी मिली है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून:  पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत को अब पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच खराब होते संबंधों को सुधारने की अहम जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस सिलसिले में गठित तीन सदस्यीय समिति में हरीश रावत को जगह दी है।

loksabha election banner

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से गठित तीन सदस्यीय समिति के अन्य सदस्यों में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जेपी अग्रवाल शामिल हैं। 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले पार्टी हाईकमान उक्त दोनों नेताओं के बीच मतभेद खत्म करना चाहता है। पूर्व मुख्यमंत्री समिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए बीते रोज दिल्ली जा चुके हैं। शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में समिति की औपचारिक बैठक होने की जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा- राजनीतिक-व्यावसायिक लाभ को चिकित्सा पद्धति को धर्म विशेष से न जोड़ें

भाजपा की प्रेरणा से आगे बढ़ रहे कांग्रेस के सेवा कार्य

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि समय पर राहत कार्य शुरू न करने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस के राहत कार्य भाजपा की प्रेरणा से आगे बढ़ रहे हैं। इसमें भी नकारात्मक सोच और संकट की घड़ी में राजनीति तलाश रहे उनके नेता उन कार्यकर्ताओं की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं जो अच्छा कार्य कर रहे हैं। शनिवार को एक बयान जारी कर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि लगातार व्यवस्थाओं में खोट निकालने और खामियां गिनर रही कांग्रेस को दृष्टि दोष हो गया है। हकीकत यह है कि कांग्रेस कुछ सेवा कार्य कर भी रही है तो उसे तिथियों का इंतजार करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में प्रवास के बाद लौटे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष

कांग्रेस ने हाल ही में ब्लड कैंप लगाया,लेकिन इसके लिए भी उसे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि का इंतजार करना पड़ा। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर शुरू होते ही भाजपा ने प्रदेश के सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए थे जो बूथ लेबल से जुड़े हैं। उनके माध्यम से जरूरतमंदों को आक्सीजन, अस्पतालों में बेड, मास्क, सैनिटाइजर, भोजन पैकेट ,राशन किट उपलब्ध कराए गए हैं। जिला स्तर पर ब्लड कैंप शुरू किए गए और स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर वैक्सीनेशन में भी मदद की जा रही है। सरकार दूसरी लहर पर नियंत्रण करने के बाद तीसरी लहर की तैयारियों में जुटी है। कोरोना एक वैश्विक महामारी है और सरकार ने सभी तैयारियां समय पर ही की है और इसी कारण केस कम हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- देहरादून में महानगर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, पढ़ि‍ए पूरी खबर

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.