इक्वाडोर की पूर्व राष्ट्रपति पहुंची परमार्थ निकेतन
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: क्रिसमस-डे के अवसर पर इक्वाडोर की पूर्व राष्ट्रपति एचई रोसैला अ
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: क्रिसमस-डे के अवसर पर इक्वाडोर की पूर्व राष्ट्रपति एचई रोसैला आर्गेटा सरनो परमार्थ निकेतन के स्वर्गाश्रम पहुंची। यहां उन्होंने आश्रम परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में तुलसी व पीपल के पौधों का रोपण कर क्रिसमस पर्व मनाया। इसके उपरांत उन्होंने परमार्थ घाट पर मां गंगा की आरती भी की।
सोमवार को परमार्थ निकेतन पहुंची इक्वाडोर की पूर्व राष्ट्रपति एचई रोसैला आर्गेटा सरनो ने क्रिसमस-डे पर हरितिमा स्थापना का संदेश देते हुए पीपल व तुलसी के पौधे रोपे। इस अवसर पर आश्रम परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि क्रिसमस के पर्व पर हम क्रिसमस-ट्री के नीचे गिफ्ट रखते हैं और गिफ्ट की कामना करते हैं। परन्तु आज प्रकृति को रिटर्न गिफ्ट के रूप में एक हरा-भरा वातावरण देने की जरूरत है। जिसके लिए बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाना जरूरी है। हर पर्व और त्योहार के साथ शादी-समारोह के आयोजन पर पौधारोपण करने से यह एक सफल प्रयास इस दिशा में होगा। सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त बनायें। सभी पर्वो को हरित पर्व के रूप में मनाएं, प्राकृतिक संपत्ति का अपव्यय न करें और पर्यावरण को प्लास्टिक से मुक्त करने का संकल्प लें। इक्वाडोर की पूर्व राष्ट्रपति एचई रोसैला आर्गेटा सरनो ने आश्रम परिवार द्वार किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इसके उपरांत उन्होंने परमार्थ घाट पर मां गंगा की आरती भी की। गंगा आरती में अमेरीका से आयीं जुन ने भी भाग लिया।