Move to Jagran APP

2022 तक मत्स्य पालकों की आय दोगुनी का करने का लक्ष्य

जागरण संवाददाता, विकासनगर: मंगलवार को राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर राज्य मंत्री रेखा आर्य ने

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Jul 2018 07:35 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 07:35 PM (IST)
2022 तक मत्स्य पालकों की आय दोगुनी का करने का लक्ष्य
2022 तक मत्स्य पालकों की आय दोगुनी का करने का लक्ष्य

जागरण संवाददाता, विकासनगर: मंगलवार को राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर राज्य मंत्री रेखा आर्य ने मत्स्य प्रक्षेत्र ढकरानी में 221 लाख रुपये की लागत से बने हैचरी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि 2022 तक मत्स्य पालकों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है, सरकार ने इसकी रणनीति तैयार कर ली है। कार्यक्रम में तीन प्रगतिशील मत्स्य पालकों को सम्मानित भी किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में आयोजित गोष्ठी में राज्य मंत्री रेखा आर्य ने मत्स्य पालकों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि 2022 तक मत्स्य पालकों की आय को दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस ओर सरकार ने योजना बनाई है, जिसे शीघ्र ही प्रदेश में लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक मुन्ना चौहान ने मत्स्य पालन को आय का अतिरिक्त साधन बताया। कहा कि इससे अधिक से अधिक ग्रामीणों को जुड़कर अपनी आर्थिक संसाधन विकसित करना चाहिए। निदेशक मत्स्य डॉ. बीपी मधवाल ने कहा कि 1957 में 10 जुलाई को हीरालाल चौधरी के अथक प्रयास से उत्प्रेरित प्रजनन तकनीक का सफलता से संपादन किया गया था और मत्स्य बीज उत्पादन में क्रांति आयी थी। इसी लिए 10 जुलाई को मत्स्य पालक दिवस मनाया जाता है। उपनिदेशक मत्स्य एचके पुरोहित ने मत्स्य पालन की नवीनतम तकनीकि जानकारियां, संरक्षण, मत्स्य पालन में आ रही कठिनाई और सुझाव को साझा किया। कार्यक्रम में जिले के तीन प्रगतिशील मत्स्य पालक मोहम्मद साबिर, आनंद ¨सह रावत और सुरेंद्र को सम्मानित किया गया। मौके पर राज्यमंत्री रेखा आर्य ने पौध रोपण कर प्रकृति संरक्षण का भी संदेश दिया।

इस अवसर पर अल्पना हल्दिया, प्रक्षेत्र प्रभारी मीनाक्षी तिवारी, निदेशालय के ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक विनोद कुमार, निरंजन कुमार, मनीष नवानी, मत्स्य निरीक्षक सुरेश जोशी, मनोज रावत, परमेंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.