राज्य में वित्तीय संकट के आसार, सरकार कर रही जनता के पैंसे पर मौज: चौहान
भाजपा प्रवक्ता का प्रदेश सरकार पर हमलावर रवैया, कहा प्रदेश में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात पैदा हो रहे हैं, जबकि सरकार जनता के पैसों पर मौज कर रही है।
देहरादून। भाजपा के प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में वित्तीय संकट के आसार हैं और प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता के पैसों पर मौज कर रही है। कहा कि ऐसा ही रहा तो प्रदेश में वित्तीय आपातकाल हो जाएगा।
आज देहरादून में आयोजत पत्रकारवार्ता में चौहान ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बताया कि जल निगम के कर्मचारी वेतन नहीं मिलने के कारण चार महीने से हड़ताल पर हैं, सरकार ने कर्मचारियों की मांग पूरी करने के बजाय, चंड़ीगढ़ की एक कंपनी को आउटसोर्सिग पर 85 लाख रुपये का ठेका दे दिया है। यही नहीं सरकार मंत्रियों और अधिकारियों के लिए लग्जरी कार खरीद रही है। बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बजट पेश होने से पहले ही कई टैक्स बढ़ा दिए हैं।
पढ़ें- विदेशी योग साधकों ने जाना कर्मयोग का गूढ़ रहस्य