Move to Jagran APP

थराली का संदेश निकाय और 2019 के लिए महत्वपूर्ण: जाजू

भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि थराली उप चुनाव के नतीजों का संदेश आगामी निकाय और 2019 के लोक सभा चुनाव के लिए संजीवनी है।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 19 May 2018 11:57 AM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 05:20 PM (IST)
थराली का संदेश निकाय और 2019 के लिए महत्वपूर्ण: जाजू
थराली का संदेश निकाय और 2019 के लिए महत्वपूर्ण: जाजू

देहरादून, [जेएनएन]: भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि थराली उप चुनाव के नतीजों का संदेश आगामी निकाय और 2019 के लोक सभा चुनाव के लिए संजीवनी है। ऐसे में कार्यकर्ता एकजुट होकर तैयारी में जुट जाएं और इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं।

loksabha election banner

भाजपा महानगर कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जाजू ने कहा कि कर्नाटक चुनाव ने साफ कर दिया है कि देश की जनता राहुल गांधी को नेतृत्व देना स्वीकार नहीं कर रही है। यह राहुल के नेतृत्व में हुए चुनाव परिणामों के बाद साफ हो गया है। 

ऐसे में कांग्रेस और दूसरी धुर विरोधी पार्टियां एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ माहौल बनाने में जुटी हैं। इसका जवाब हम सरकार की उपलब्धियां गिनाकर देंगे। इसके लिए कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर आंकड़ों के साथ विकास कार्यों की जानकारी दें। 

जाजू ने कहा कि पार्टी कार्यक्रमों को किसी भी सूरत में हल्के में न लें। थराली उप चुनाव के मद्देनजर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता कैंप कर रहे हैं। वह स्वयं भी थराली जाकर प्रचार करेंगे। कहा कि 26 मई को केंद्र सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा सरकार की एंटी इनकंबेंसी पर कांग्रेस ने बांधी उम्मीद

यह भी पढ़ें: केदारनाथ धाम के लेजर शो को अब दूरदर्शन पर भी दिखाएगी सरकार

यह भी पढ़ें: शराब और पैसे के बल पर थराली उपचुनाव जीतना चाहती है भाजपाः प्रीतम सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.