चारधाम यात्रा पर सबसे पहले जाएगी टीजीएमओ की बस
उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने लॉटरी निकाली है। इस बार चार धाम यात्रा पर पहली बस टीजीएमओ के मदन सिंह की जाएगी।
ऋषिकेश, जेएनएन। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने लॉटरी निकाली है। इस बार चार धाम यात्रा पर पहली बस टीजीएमओ के मदन सिंह की जाएगी।
शनिवार को चार धाम यात्रा बस टर्मिनल कंपाउंड विस्तृत संयुक्त रोटेशन के कार्यालय में चार धाम यात्रा के लिए लाटरी निकाली गई। उल्लेखनीय है कि संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति नौ परिवहन संस्थाओं से मिलकर बनती है। इस बार चार धाम यात्रा के लिए 1440 बसों का बेड़ा आरक्षित किया गया है। शनिवार को इन 1440 बसों की लाटरी निकाली गई। जिसमें चार धाम यात्रा के लिए पहली बस यूके 07सी 8078 टीजीएमओ कंपनी के मदन सिंह की निकली। यानी यह बस इस बार सबसे पहले चार धाम के लिए रवाना होगी।
संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष भानु प्रकाश रागढ़ ने बताया कि चार धाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर दी गई है। बसों की फिटनेस व मेंटेनेंस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर संयुक्त रोटेशन के पूर्व अध्यक्ष सुधीर राय, मनोज ध्यानी, बलवीर सिंह रौतेला, नवीन रमोला, जयपाल रावत, प्यार सिंह गुनसोला, मनोज आर्य, मदन कोठारी, विनोद भट्ट, भोला दत्त जोशी, खिलानंद बेलवाल, जसवंत नेगी, बंटी तिवारी आदि मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक में गढ़वाल कमिश्नर ने अधिकारियों को लगाई फटकार
यह भी पढ़ें: संयुक्त रोटेशन : 48 साल से कायम है आस्था का अटूट रिश्ता
यह भी पढ़ें: प्रदेश की अस्थायी राजधानी में सियासी जमीन पर बिछी अतिक्रमण की बिसात