Move to Jagran APP

पहाड़ चढ़ रहा पारा, मैदान को दे रहा है टक्कर

पिछले दो दिनों से चटख धूप खिली है। इससे मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक एकाएक गर्मी बढ़ गई है। इसके कारण पहाड़ों में चढ़ा पारा मैदानी क्षेत्रों को भी टक्कर दे रहा है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 11 May 2018 10:58 PM (IST)Updated: Sat, 12 May 2018 05:04 PM (IST)
पहाड़ चढ़ रहा पारा, मैदान को दे रहा है टक्कर
पहाड़ चढ़ रहा पारा, मैदान को दे रहा है टक्कर

देहरादून, [जेएनएन]: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मई के पहले सप्ताह में मैदान से लेकर पहाड़ों तक तापमान सामान्य से नीचे रहा। लेकिन, पिछले दो दिनों से चटख धूप खिली है। इससे मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक एकाएक गर्मी बढ़ गई है। इसके कारण पहाड़ों में चढ़ा पारा मैदानी क्षेत्रों को भी टक्कर दे रहा है। शुक्रवार को रुद्रप्रयाग का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने से लोग गर्मी से हलकान रहे। जबकि, हरिद्वार में तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

loksabha election banner

बता दें कि चार दिन पहले उत्तराखंड के अधिकतर हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी के चलते पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा था। जिससे मई माह में भी गर्मी का एहसास नहीं हो रहा था। लेकिन, पिछले दो दिनों से चटख धूप खिलने से पहाड़ के पारे में छह से सात डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। शुक्रवार को उत्तरकाशी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और जोशीमठ का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं कोटद्वार में पारा 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोग दिनभर गर्मी से परेशान रहे। मसूरी में भी तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को मसूरी का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पिछले लगभग पूरे सप्ताह बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि हुई। जिसके बाद पिछले दो दिनों से उत्तराखंड का मौसम शुष्क  है। मई के पहले पखवाड़े में मैदानों और पहाड़ों में अभी तक तापमान बहुत अधिक नहीं चढ़ा है।

पहाड़ों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कही-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। देहरादून सहित राज्य के शेष भागों में मौसम शुष्क रहेगा। दून का अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार की बात करें तो देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में तेज धूप खिली रही, जिससे लोग गर्मी से बेहाल रहे। शुक्रवार को दून का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.4 और 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: चार दिन बाद उत्तराखंड में मौसम हुआ साफ

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में हिमस्खलन में दबा पोर्टर, आंधी से एक की मौत

यह भी पढ़ें: मौसम फिर ले सकता है पहाड़ों की 'परीक्षा', स्कूलों में अवकाश घोषित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.