Move to Jagran APP

तीज के गीतों पर खूब झूमीं महिलाएं, इनके सिर सजा तीज क्वीन का ताज

लालपुल स्थित होटल में तीज महोत्सव मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गीत के साथ हुआ।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 07:19 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 07:19 PM (IST)
तीज के गीतों पर खूब झूमीं महिलाएं, इनके सिर सजा तीज क्वीन का ताज
तीज के गीतों पर खूब झूमीं महिलाएं, इनके सिर सजा तीज क्वीन का ताज

देहरादून, जेएनएन। भारत विकास परिषद की ओर से लालपुल स्थित होटल में तीज महोत्सव मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम गीत के साथ हुआ। महोत्सव में प्रतिभा डांस एकेडमी की बालिकाओं ने चोगड़ा तारा, छबीला तारा रंगीला तारा पर शानदार प्रस्तुति दी।

loksabha election banner

बाल कलाकार अमपासा ओटा ने भारत नाट्यम और तनुश्री गुप्ता, नीतन बंसल ने फिल्मी गीत पर नृत्य किया। सारिका चौधरी ने आओ सखी तीज मनाये कविता का गायन किया। बीच-बीच में जोक्स, रोचक प्रश्नोत्तर, शिव स्तुति आदि हुए। अंत में स्वतंत्रता दिवस के लिए बालिकाओं ने देशभक्ति के गीतों प्रस्तुति दी। भावना अरोड़ा को तीज क्वीन चुना गया। संघी तीज क्वीन रनरअप प्रथम और विभा रनरअप दूसरी रही। कार्यक्रम का संचालन सरिता चौधरी ने किया। इस दौरान अध्यक्ष सुभाष चंद्र शतपथी, कृष्ण अरोड़ा, नरेंद्र गोयल, वेद प्रकाश अग्रवाल, बल्देव राज अरोड़ा, बसंत कुमार, मनमोहन नागलिया, सूरज प्रकाश संघी आदि मौजूद थे। 

रिया जैन बनी तीज क्वीन 

जैन मिलन महावीर और महिला भाग्य ज्योति के संयुक्त तत्वावधान में तिलक रोड स्थित महावीर जैन कन्या पाठशाला में तीज महोत्सव मनाया। समारोह में रिया जैन और प्रिया जैन ने सासु लड़ मत बिट्टू मेरा है और पूनम और सरिता ने कजरा मोहब्बत वाला अंखियन में ऐसा डाला गीत पर शानदार डांस कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रिया जैन को तीज क्वीन, पूनम जैन को तीज उर्वशी, तीज बहू सुनीता, तीज सास गीतिका और तीज ससुर सुधीर जैन चुने गए। सरप्राइज गेम में नवीन, प्रदीप, संजय, सुनील ने बाजी मारी। इस दौरान नरेश जैन, डॉ. संजीव जैन, राकेश जैन, रिमझिम, शोभा, रेनू, सुदेश, प्रीति, वीना, अक्षय, गुनगुन, वंशिका, अनुभा, अनुष्का आदि मौजूद थीं। 

भारत विकास द्रोण ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव 

भारत विकास द्रोण शाखा की ओर राजपुर रोड स्थित एक होटल में तीज उत्सव मनाया गया। उत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और शिव वंदना से किया। गुरु वीना अग्रवाल ने श्रवण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की। महिलाओं ने गीत गाए और नृत्य किया। इस दौरान रीता गोयल, निमिषा जैन, आंचल जैन, रागिनी गुप्ता, अनामिका जिंदल, मीनाक्षी गंडोत्र, कंचन सेठ, शम्मी कक्कड़, संध्या जोशी, सोनल वर्मा, अनीता गुप्ता, स्वीटी थापा, नुपुर, अरुणा चावला आदि मौजूद थीं। 

रोहिला क्षत्रिय महिलाओं ने किए रंगारंग कार्यक्रम 

अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद की महिला समिति की ओर से पंचम तीज उत्सव पंडितवाड़ी स्थित एक क्लब में मनाया गया। महोत्सव का शुभारंभ गायत्री मंत्र और गणोश स्तुति के साथ हुआ। 45 साल के आयु वर्ग में निकिता तीज क्वीन, रनर अप अर्चना रहीं। वहीं 45 साल से अधिक आयु वर्ग में रेनू तीज क्वीन और अलका रनर अप रही। हर्षिता तीज प्रिंस और दीक्षा रनर अप रही। कपल फैंसी ड्रेस में अजय और दीपमाला प्रथम, रश्मि और अरुण रनरअप रहे। कार्यक्रम का संचालन मोनिका, गीता, शालिनी ने किया। इस दौरान पूजा, दीपिका, सुनीता, कमलेश, राजबाला, सविता, मोनिका, पूजा, दीप्ति, गीता, कमलेश, शालिनी आदि मौजूद थीं। 

यह भी पढ़ें: ऊषा नागलिया के सिर सजा तीज क्वीन का ताज, विजेताओं को मिले ब्यूटी प्रोडक्ट्स

यह भी पढ़ें: देहरादून और मसूरी में हो रही वेब सीरिज पेशावर की शूटिंग, स्कूल में हमले की है कहानी

यह भी पढ़ें: बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट हुईं दून की शिवांगी जोशी Dehradun News

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.