विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टैक्स देश की तरक्की के लिए जरूरी: मुख्य आयकर आयुक्त

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 12 Jul 2018 01:46 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 05:08 PM (IST)

मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार ने कहा कि आयकर दाता पूरी ईमानदारी के साथ टैक्स भरे क्योंकि टैक्स देश की तरक्की के लिए जरूरी है।

टैक्स देश की तरक्की के लिए जरूरी: मुख्य आयकर आयुक्त
टैक्स देश की तरक्की के लिए जरूरी: मुख्य आयकर आयुक्त

देहरादून, [जेएनएन]: आयकर दाता पूरी ईमानदारी के साथ टैक्स भरे क्योंकि टैक्स देश की तरक्की के लिए जरूरी है। यह बात मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार ने सुभाष रोड स्थित सीए भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही। 

कार्यक्रम में मुख्य आयकर आयुक्त ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों को टैक्स भरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई है इसलिए टैक्स को अपनी जिम्मेदारी समझ कर ईमानदारी से निभाए। उन्होंने लोगों को आयकर विभाग की कार्य प्रणाली में हुए आवश्यक बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

मुख्य आयकर आयुक्त ने कहा कि कि चार्टड अकाउंटेंट विभाग और करदाताओं के बीच आयकर विभाग एक बेहतर सेतु का काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही केंद्र सरकार आयकर दाताओं को कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है जिसका उन्हें लाभ हो रहा है। 

कार्यक्रम में प्रधान आयकर आयुक्त प्रीता हरित ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सीए राजीव साहनी ने आयकर के विभिन्न अधिनियमों में हुए बदलाव की जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम में सीए एसोसिएशन के चेयरमैन संजय कुंडलिया आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: प्रदेश में उद्योगों के सहयोग से बनाया जाएगा औषधि कोष: सीएम

यह भी पढ़ें: देहरादून में औद्योगिक निवेश पहुंचा 1500 करोड़ के पार

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पर वैट से सरकार की पांच गुना कमाई, अब भविष्य की चिंता