Move to Jagran APP

Dehradun में धूमधाम से नगर भ्रमण पर निकले श्री टपकेश्वर महादेव, तस्‍वीरों में देखें भव्‍य शोभायात्रा

Tapkeshwar Mahadev Shobha Yatra विभिन्न स्वरूप की झांकियों के साथ श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए और भजनों पर जमकर झूमे। विभिन्न जगहों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 11:48 AM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 11:48 AM (IST)
Dehradun में धूमधाम से नगर भ्रमण पर निकले श्री टपकेश्वर महादेव, तस्‍वीरों में देखें भव्‍य शोभायात्रा
Tapkeshwar Mahadev Shobha Yatra : श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जागरण

टीम जागरण, देहरादून : Tapkeshwar Mahadev Shobha Yatra : मंगलवार को टपकेश्‍वर महादेव भगवना द्रोणनगरी के भ्रमण पर निकले। इस दौरान उनसे आशीर्वाद प्राप्‍त पाने और उनके एक दर्शन के लिए देहरादून शहर में लोगों की भीड़ उमड़ी।

loksabha election banner

श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा पर हेलीकाप्‍टर से पुष्‍प वर्षा भी की गई। शिव बारात, मथुरा वृंदावन, मेरठ और शहरभर के कलाकारों की ओर से शिव के विभिन्न स्वरूप की झांकियों के साथ श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा को रवाना किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा को रवाना किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के जयकारे लगाए और भजनों पर जमकर झूमे। विभिन्न जगहों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

मंगलवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज के सानिध्य में शिवाजी धर्मशाला से सुबह 11 बजे आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

यात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान मंदिर, राजा रोड, कोतवाली, होते हुए पलटन बाजार, जंगम शिवालय, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल, दुर्गामल्ल पार्क, डाकरा बाजार, गढ़ी चौक होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचेगी।

सेवादारों की टीम पुलिस का सहयोग करने में जुटी

यात्रा को भव्य बनाने के लिए हेलीकाप्टर से शिवाजी धर्मशाला, पलटन बाजार और घंटाघर पर फूलों से वर्षा होगी। इस मौके पर मंदिर के दिगंबर भरत गिरी, महापौर सुनील उनियाल गामा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राजपुर रोड विधायक खजान दास, विशाल गुप्ता, सेवादल के अध्यक्ष गोपाल कुमार गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल आदि रहे।

शोभायात्रा के दौरान आमजन को परेशानी न हो इसके लिए सेवादारों की टीम पुलिस का सहयोग करने में जुटी है। यात्रा के पीछे पीछे मार्ग पर सफाई की जा रही है। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के अलावा व्यापारियों की ओर से यात्रा मार्ग पर स्टाल लगाकर पानी, जूस, खीर का प्रसाद, फल आदि वितरित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.