अवैध अतिक्रमण पर चली तहसील की जेसीबी
संवाद सूत्र, डोईवाला :डोईवाला तहसील प्रशासन ने सुसवा नदी के किनारे किए गए अवैध निर्माण व प्लाटिंग के
संवाद सूत्र, डोईवाला :डोईवाला तहसील प्रशासन ने सुसवा नदी के किनारे किए गए अवैध निर्माण व प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान करीब 25 अवैध निर्माण व प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान तहसील टीम को स्थानीय लोगों का विरोध का सामना भी करना पड़ा। मगर उनका विरोध पुलिस के समक्ष ज्यादा देर चला नहीं पाया।
मारखम ग्रांट ग्रामसभा के माधोवाला (कुड़कावाला) क्षेत्र में नदियों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों की शिकायत काफी समय से तहसील प्रशासन को मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों को संज्ञान लेकर तहसीलदार मनवीर ¨सह कंडारी के नेतृत्व में तहसील टीम ने पुलिस बल को साथ लेकर बुधवार को माधोवाला नदी किनारे अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। जैसे ही तहसील टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोग एकत्र हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। कुछ लोग तो जेसीबी के समक्ष खड़े हो गए उनको पुलिस बल को हटाना पड़ा। पुलिस बल के सामने लोगों को विरोध ज्यादा देर तक चल नहीं पाया। तहसील टीम ने अवैध निर्माण कर बनाए मकानों से सामान बाहर निकाला और उसके बाद जेसीबी के माध्यम से करीब 25 अवैध निर्माण, कब्जे व प्लॉ¨टग ध्वस्त किए। तहसीलदार मनवीर ¨सह कंडारी ने बताया कि नदी श्रेणी की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा व प्लाटिंग की जा रही थी। शिकायत मिलने पर अभियान चलाकर अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन का अभियान जारी रहेगा। अतिक्रमण हटाओ टीम में कानूनगो पदमदत्त नौटियाल, लेखपाल मनोज मिश्रा, डोईवाला कोतवाली के उप निरीक्षक राजेंद्र ¨सह व पुलिस बल मौजूद था।