Move to Jagran APP

अगर सेना का सब्र टूटा तो पाकिस्तान जैसे होंगे भारत के हालात

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती का कहना है कि अगर सेना का धैर्य टूटता है और सेना बगावत पर उतरती है तो देश के हालात पाकिस्तान जैसे हो जाएंगे।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 15 Jun 2018 07:37 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 05:45 PM (IST)
अगर सेना का सब्र टूटा तो पाकिस्तान जैसे होंगे भारत के हालात
अगर सेना का सब्र टूटा तो पाकिस्तान जैसे होंगे भारत के हालात

ऋषिकेश, [जेएनएन]: श्री गोवर्धन मठ पूरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि राजनैतिक दलों की कार्यप्रणाली से हमारे सैनिक अपने ही देश में सुरक्षित नहीं हैं। देश में आम आदमी को आत्मरक्षा का अधिकार है तो कश्मीर में सेना को यह अधिकार क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि यदि सेना का धैर्य टूटता है और सेना बगावत पर उतरती है तो देश के हालात पाकिस्तान जैसे हो जाएंगे। पाकिस्तान के मुद्दे को सरकार हल्के में न लें।

loksabha election banner

हिंदू जागरण मंच की ओर से आनंद उत्सव मंडप में आयोजित विचार गोष्ठी और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में पूरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि आज राजनैतिक दल वोटों की राजनीति के कारण पाकिस्तान जैसे गंभीर मुद्दे को हल्के में ले रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में जवानों की पाक पोषित आतंकवादी और पाक सैनिक निर्मम हत्या कर रहे हैं। इन दलों की कार्यप्रणाली के कारण अपने देश में ही सैनिक सुरक्षित नहीं हैं। सेना पर पत्थरबाजी की घटना पर शंकराचार्य ने कहा कि आम आदमी को देश में आत्मरक्षा का अधिकार है तो कश्मीर में सैनिकों को यह अधिकार क्यों नहीं। इन हालातों में अगर हमारी सेना का सब्र टूटा तो देश के हालात पाकिस्तान जैसे हो जाएंगे। 

देश में राजनैतिक गठबंधन को देश हित के विरुद्ध बताते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए यह गठबंधन होते हैं। आज आजाद होने के बावजूद भी देश सैद्धांतिक धरातल पर प्रतंत्र की श्रेणी में आता है। आज तक किसी भी प्रधानमंत्री ने देश की मूल समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा वर्षों से लटका है, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 अब तक लागू है। शंकराचार्य ने कहा कि भारत देश ने मुस्लिम समाज के कई लोगों को राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, राज्यपाल और मंत्री बनाया। मगर बांग्लादेश व पाकिस्तान बताए कि कितने हिंदुओं को उच्च पदों पर बिठाया गया। यह हमारी उदारता है, इसे कमजोरी न समझा जाए।

शंकराचार्य ने गो हत्या पर चिंता जताते हुए कहा कि आज कोई भी राजनैतिक दल ऐसा नहीं है जो गो हत्या रोकने के लिए एक स्वर से प्रस्ताव पारित कर सके। इन कारणों से गोवंश संकट में है। गो हत्या पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह भी गो हत्या रोकने में असफल नजर आ रहे हैं। यूपी में सैकड़ों अवैध बूचडख़ाने चल रहे हैं। उन्होंने भारत में विदेशी सामान की बिक्री प्रतिबंधित किए जाने की पैरवी करते हुए कहा कि विदेशी कंपनियां हमारे देश का पैसा देश के अहित में लगा रही हैं। 

इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री भगवान सिंह कार्की, प्रदेश सचिव सत्यवीर तोमर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता ममगाईं, पूर्व पालिकाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, उषा रावत, संजय शास्त्री, विवेक गोस्वामी, इंद्र कुमार गोदवानी, प्रदीप दूबे, हरीश तिवारी, चित्रमणी आदि उपस्थित रहे।

फर्जी शंकराचार्यों को राजनैतिक दलों ने पनपाया

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि मान्यता के मुताबिक चार पीठ के चार शंकराचार्य परंपरानुसार हैं। मगर, आज देश में शंकराचार्यों की जो बाढ़ आई है, इन्हें पनपाने वाले देश के राजनैतिक दल हैं। शंकराचार्यों की ओर से विश्व का ध्यान भटकाने के लिए अंग्रेजों ने साधारण लोगों को महात्मा, आचार्य और महर्षि के रूप में स्थापित किया। आजादी के बाद राजनैतिक दलों ने इस तरह के शंकराचार्यों को बढ़ाया। भारत साधु समाज के नाम से यह काम किया गया। कहा कि इन कथित शंकराचायों की पहचान, भाजपायी, कांग्रेसी व सपाई शंकराचार्यों के रूप में होती है।

राम मंदिर निर्माण में इच्छाशक्ति जरूरी

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में राम मंदिर मसले पर कोर्ट के आने वाले फैसले से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि यदि न्यायालय का फैसला राम जन्मभूमि के अनुकूल भी आता है तो इसके क्रियान्वयन पर संशय है। क्योंकि लोकसभा के साथ कई राज्यों के चुनाव भी इस दौरान होने हैं। सरकार इस फैसले को क्रियान्वित कर भी पाएगी, यह स्पष्ट नहीं है। कहा कि जो ङ्क्षहदू नेता अयोध्या में मंदिर और मस्जिद दोनों की बात करता है, उसकी जनता ना सुने। क्योंकि जो राम का नहीं हुआ वह किसी का नहीं हो सकता।

यह भी: सचिवालय में भर्ती के नाम पर ठगी को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा

यह भी पढ़ें: किशोर ने उठाई उत्तराखंड को वन प्रदेश घोषित करने की मांग

यह भी पढ़ें: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.