बिना भेद भाव के पूरे लॉक डाउन तक चलता रहेगा सेवा का काम: सूर्यकांत धस्माना
सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि उनके ट्रस्ट देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट की ओर से मोबाइल एम्बुलेंस राशन किट डिलीवरी सेवा शुरू की हुई है।
देहरादून, जेएनएन। सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि उनके ट्रस्ट देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट की ओर से मोबाइल एम्बुलेंस राशन किट डिलीवरी सेवा शुरू की हुई है, वे देहरादून में अब तक 11 हजार लोगों को ट्रस्ट की ओर से राशन किट वितरित कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि देहरादून के हर क्षेत्र में बिना जाती धर्म भाषा क्षेत्र के भेद भाव के जरूरतमंद की मदद कर रहे हैं। साथ ही कोरोना काल में सफाई में लगे कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों की सेवा व सम्मान का कार्यक्रम भी चला रहे हैं। अपने एक सहयोगी के साथ सुबह ही शहर में अपनी एम्बुलेंस में राशन किट जूस मास्क व सैनिटाइजर लेकर निकल पड़ते हैं और अपनी सूचनाओं के अनुसार उन जगहों पर स्वयं सामान ले कर पहुंचते हैं, जहां कोई जरूरतमंद मदद की इंतज़ार कर रहा होता है। बताया कि अपने अभियान में वह सोशल डिस्टेंसिन्ग के विशेष ध्यान रख रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस मुहिम में उनका विशेष रूप से हंस फाउंडेशन की मंगला माता व भोले महाराज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के बहुत सारे लोगों ने इस अभियान में अपना सहयोग अलग अलग तरीके से प्रदान किया है। कहा कि इसी अभियान के तहत पिया थापा के नेतृत्व में एक टीम सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक शहर में ड्यूटी दे रहे पुलिस सफाई पीआरडी सिविल डिफेंस के कर्मियों को चाय जूस व नाश्ता वितरित करती है।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के समय पर लिए साहसिक निर्णय से खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा देश
उन्होंने ने बताया कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष प्रभात रावत प्रतिदिन ट्रस्ट के पास उपलब्ध सामग्री व लॉक डाउन तक चलने वाले अभियान के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने के अभियान का संचालन कर रहे हैं।