Move to Jagran APP

सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप, कहा प्रवासियों के साथ नहीं कर रही अच्‍छा वयवहार

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर प्रवासियों के लिए किए गए इंतजामों के मामले में हमला किया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 01:09 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 01:09 PM (IST)
सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप, कहा प्रवासियों के साथ नहीं कर रही अच्‍छा वयवहार
सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप, कहा प्रवासियों के साथ नहीं कर रही अच्‍छा वयवहार

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार पर प्रवासियों के लिए किए गए इंतजामों के मामले में हमला किया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार कोरोना संक्रमण से बचने के लिए स्वप्रदेश लौट रहे प्रवासियों के साथ अच्‍छा व्यवहार नहीं कर रही है। 

loksabha election banner

कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्‍होंने देहरादून के एक क्‍वारंटाइन सेंटर की तस्‍वीरें दिखाई हुए कहा कि कल ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को इस संबंध में पत्र लिख कर क्‍वारंटाइन सेंटरों में उचित व्यवस्था करने की मांग की थी। आज जिस प्रकार की तस्‍वीरें सामने आई हैं वे बेहद शर्मिंदा करने वाली हैं। उन्‍होंने कहा कि एक प्रवासी अरुण भंडारी ने उनको बताया कि 70 लोगों के लिए केवल एक वाशरूम है, जो साफ नहीं है। पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रवासी ने बताया कि तीन दिन हो गए, लेकिन किसी का अभी तक टेस्ट नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: मोदी-2 के पहले साल का कार्यकाल पूरी तरह से रहा है फ्लॉप: कांग्रेस

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रवासियों के साथ जिस प्रकार का व्यहवाहर त्रिवेंद्र सरकार ने किया है उसे भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी इस मसले पर राज्यपाल से मुलाकात करेगी।

यह भी पढ़ें: One Year of Modi-2: CM त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, पहले साल के कार्यकाल में कई उपलब्धियां हासिल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.