सुपरस्टार रजनीकांत द्वाराहाट जाते हुए रुद्रप्रयाग में रात्रि विश्राम को रुके
सुपरस्टार रजनीकांत तीर्थनगरी में तीन दिवसीय प्रवास के बाद शुक्रवार को द्वाराहाट के लिए रवाना हुए। थकान होने के कारण सुमेरपुर (रुद्रप्रयाग) में ही रात्रि विश्राम के लिए रुक गए।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत तीर्थनगरी में तीन दिवसीय प्रवास के बाद शुक्रवार को द्वाराहाट (अल्मोड़ा) के लिए रवाना हुए। लेकिन, पहाड़ी सफर में थकान अधिक होने के कारण सुमेरपुर (रुद्रप्रयाग) में ही रात्रि विश्राम के लिए रुक गए। अब वे शनिवार सुबह अपने आगे का सफर शुरू करेंगे।
राजनीतिक सफर शुरू करने से पूर्व रजनीकांत बीते मंगलवार को अपने गुरु ब्रह्मलीन संत स्वामी दयानंद सरस्वती के मुनिकीरेती स्थित आश्रम पहुंचे थे। तीन दिन तक उन्होंने आश्रम में ध्यान व योग के साथ आसपास के पौराणिक स्थलों का भ्रमण किया और शुक्रवार सुबह द्वाराहाट के लिए रवाना हुए। हालांकि, सफर में थकान के चलते उन्होंने सीधे द्वाराहाट जाने के बजाय रुद्रप्रयाग में ही रात्रि विश्राम करना मुनासिब समझा।
वह रुद्रप्रयाग से पांच किमी आगे सुमेरपुर स्थित सचिन इंटरनेशनल होटल में ठहरे हुए हैं। आश्रम प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि इससे पूर्व रजनीकांत ने दयानंद आश्रम के प्रमुख स्वामी शुद्धानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। रजनीकांत के प्रशंसकों ने उन्हें दोबारा आश्रम में आने का आमंत्रण दिया।
यह भी पढ़ें: बिग-बी की सलामती को रजनीकांत ने मांगी दुआ, संतो को परोसा भोजन
यह भी पढ़ें: रजनीकांत बोले, बिग बी की सलामती के लिए करूंगा ईश्वर से प्रार्थना
यह भी पढ़ें: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को मिली है जान से मारने की धमकी!