विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
संवाद सहयोगी विकासनगर सहसपुर स्थित गुरुराम राय इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय वि
संवाद सहयोगी, विकासनगर: सहसपुर स्थित गुरुराम राय इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल को प्रदर्शित किया। अतिथियों, शिक्षकों व निर्णायकों ने बच्चों के मॉडल्स का अवलोकन करते हुए उनके प्रयास को सराहा।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि मौजूद रहे लैफ्टिनेंट कर्नल कादिर हुसैन, संजय गर्ग, पुनीता रावत, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज शर्मा मॉडल्स का अवलोकन कर बच्चों के प्रयास को सराहा। कहा कि विज्ञान के प्रति बच्चों में रूचि बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन जरूरी हैं। आज के मौजूदा युग में विज्ञान या तकनीक के बिना कुछ भी संभव नहीं है, इसलिए शिक्षा में तकनीकि ज्ञान दिया जाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। इस दौरान बच्चों ने विज्ञान ड्रामा की शानदार प्रस्तुति दी।
समारोह में डॉ.वीपी पुष्पकार, अर्जुन कोहली, एसएस रावत, महावीर सिंह राम बौठियाल, मौहम्मद यासीन खान, कल्पत चौहान, संजय प्रसाद, रविद्र शर्मा, सुरेंद्र मदान, बीएन शर्मा, दीपांजलि जुयाल, कंदर्प सेमल्टी व विद्यालय के प्रधानाचार्य रविद्र सैनी मौजूद रहे।
कोमल भटनागर का मॉडल रहा बेस्ट
सीनियर वर्ग के संसाधन प्रबंधन क्रम में कोमल भटनागर को प्रथम, हिमांशु वर्मा को द्वितीय, निधि धीमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। औद्योगिक विकास के क्रम में साक्षी नेगी को प्रथम, अभिषेक को द्वितीय व परम कैंतूरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। शैक्षिक खेल गणितीय प्रतिरुपण में शुभम शर्मा को पहला व मौहम्मद अनस को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में सतत कृषि पद्वतियां क्रम में मौहम्मद जकी को पहला व पूजा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। स्वच्छता स्वास्थ्य के क्रम में खुशी को प्रथम व दीक्षा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। संसाधन प्रबंधन में विरेंद्र थापा को पहला व नीलम को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। भावी परिवहन व संचार क्रम में लखवीर को पहला व तरुण चंद्र को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। शैक्षिक खेल व गणितीय प्रतिरुपण राजा सिंह को प्रथम, सिद्धार्थ को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।