हम बचाएंगे हिमालय को...
हिमालय दिवस पर पूरे राज्य में हिमालय बचाओ के संकल्प की गूंज सुनाई दी। ऋषिकेश भी इससे अछूता नहीं रहा। परमार्थ निकेतन के परमाधयक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओं को हिमालय संरक्षण की शपथ दिलायी।
ऋषिकेश। हिमालय दिवस पर पूरे राज्य में हिमालय बचाओ के संकल्प की गूंज सुनाई दी। ऋषिकेश भी इससे अछूता नहीं रहा। परमार्थ निकेतन के परमाधयक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बालिकाओं को हिमालय संरक्षण की शपथ दिलायी।
इस मौके पर छात्राओं ने नगर में जनजागरण रैली भी निकली। उन्होंने कहा कि हिमालय से ही गंगा का अस्तित्व है। उन्होंने कहा कि हिमालय और गंगा से ही देश और समाज का अस्तित्व जुड़ा है। उन्होंने बालिकाओं को शपथ दिलाने वक्त जिम्मेदारी का भी अहसास कराया।
उन्होंने कहा अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध व सवच्छ रख कर हम हिमालय और गंगा का संरक्षण कर सकते है। स्वामी चिदानंद ने प्रधानाचार्य कमलेश टमटा और शिक्षिकाओं को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। वहीं एसडीएम संतोष पाण्डेय ने भी बालिकाओं का मार्गदर्शन किया।
पढ़े- हिमालय बचाने को जन आंदोलन बनाने की वकालत