Move to Jagran APP

छात्र-छात्राओं ने लोगों को रेबीज के प्रति किया जागरूक Dehradun News

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के हिमालयन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के छात्र-छात्राओं ने विश्व रेबीज डे के उपलक्ष्य में जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 04:54 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 04:54 PM (IST)
छात्र-छात्राओं ने लोगों को रेबीज के प्रति किया जागरूक Dehradun News
छात्र-छात्राओं ने लोगों को रेबीज के प्रति किया जागरूक Dehradun News

डोईवाला, जेएनएन। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के हिमालयन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के छात्र-छात्राओं ने विश्व रेबीज डे के उपलक्ष्य में जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

prime article banner

संस्थान के छात्रों ने कहा कि विश्व रेबीज दिवस हर साल 28 सितंबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर एचआइएमएस के 70 छात्र-छात्राओं ने स्ट्रीटटो लव नाम के ग्रुप की स्थापना भी की। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बेघर पशुओं को नामित कर नियमित रूप से भोजन और दवा उपलब्ध कराई जाएंगी व बेघर पशुओं का नियमित रूप से टीकाकरण कराया जाएगा। पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम के तहत उनकी नसबंदी कराने की पहल की जाएगी। रेबीज ऐसा वायरस है। जो जानवरों के काटने से फैलता है। रेबीज जानलेवा बीमारी है। क्योंकि इसके लक्षण काफी देर में पता चलते हैं। लक्षण दिखने पर इलाज का समय आमतौर पर खत्म हो जाता है। जिससे कि रेबीज रोगी को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में डेंगू मच्छर पर ठंड हुई बेअसर, हरिद्वार में बुखार का कहर

कैसे प्रभावित करता है रेबीज

रेबीज एक तरह का वायरल इंफेक्शन है। जो आमतौर पर संक्रमित जानवरों के काटने से फैलता है। ये वायरस खतरनाक होता है। और अगर समय से इलाज न किया जाए तो ज्यादातर जानलेवा साबित होता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, 275 और लोगों में हुई पुष्टि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.