सौतेला बाप और दो भार्इ कर्इ सालों से करते रहे दुष्कर्म, मां संग थाने पहुंची युवती
देहरादून में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सौतेले बाप और दो भाई कर्इ सालों तक युवती से दुष्कर्म करते रहे।
देहरादून, जेएनएन: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती से उसके सौतेले पिता और दो भाइयों ने दुष्कर्म किया। आए दिन हो रहे यौन उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने हिम्मत दिखाई और मां को साथ लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस भी युवती की आपबीती सुनकर हैरान रह गई। आनन-फानन पुलिस टीम उसके घर पहुंची और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, युवती की मां ने पहले पति के देहांत के बाद दूसरी शादी कर ली। तब वह काफी छोटी थी। सौतेले पिता के घर आने के बाद कुछ दिन तक को सब ठीक रहा, लेकिन इसके बाद सौतेले भाइयों व पिता ने उस पर बुरी नजर रखनी शुरू कर दी। बचपन में खेल के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। फिर इस छेड़छाड़ ने दुष्कर्म का रूप ले लिया। सौतेला पिता और भाई जब भी उसे अकेले पाते तो उसके साथ दुष्कर्म करते।
कुछ महीने पहले उसने अपनी मां से यह बात बताई, तब मां ने भी इज्जत जाने की बात सोचकर बेटी को बचकर रहने की नसीहत दे दी। अब जब युवती सौतेले पिता और भाइयों के पास जाने से कतराती तो रात में तीनों में से कोई न कोई उसके कमरे में पहुंच जाता और दुष्कर्म करता। शुक्रवार को उसका धैर्य जवाब दे गया और उसने तीनों को सबक सिखाने की ठान ली।
युवती शुक्रवार देर शाम थाने पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई। एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि युवती से करीब आठ-नौ साल से दुष्कर्म हो रहा था। मेडिकल परीक्षण में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सरिता बिष्ट को सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें: वृद्ध सालों से कर रहा था नाबालिग बहनों का पालन-पोषण, लगा दुष्कर्म का आरोप
यह भी पढ़ें: पेंटर की हरकतों से परेशान नौकरानी ने छोड़ा काम, रास्ते में मिली तो किया दुष्कर्म
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के दोषी मौसा को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा